{"_id":"5bc9992fbdec2269717a1afd","slug":"martin-guptil-out-of-series-against-pakistan-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड को लगा करारा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हुआ सबसे धांसू बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड को लगा करारा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हुआ सबसे धांसू बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
new zealand
न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि गुप्टिल के पास संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से मार्टिन को चोट से उबरने में थोड़ा समय लगेगा। अभी गर्मियों में काफी मैच खेले जाने हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह दोबारा इस तरह की परेशानी से नहीं जूझे।' गुप्टिल न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे में 42.99 और टी20 में 34.40 की औसत से रन बनाये हैं।
विज्ञापन