भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा से भी क्वारंटीन को लेकर सवाल किया।
2 of 4
लाबूशेन और गिल
- फोटो : @cricketcomau
दरअसल, भारतीय पारी के तीसरे ओवर में स्टार्क की चौथी बॉल को डिफेंड करने के बाद गिल जैसे ही अपनी क्रीज से आगे बढ़े, शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे लाबुशेन ने उनसे पूछा, 'आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है? सचिन तेंदुलकर या फिर विराट कोहली?' इसके जवाब में शुभमन ने कहा, 'आप मैच के बाद मिलो, इस सवाल का जवाब मैच के बाद दूंगा।'
3 of 4
रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : ट्विटर
इतना ही नहीं, लाबुशेन ने रोहित शर्मा से भी सवाल किया। लाबुशेन ने रोहित की बल्लेबाजी के दौरान उनसे पूछा कि आपने क्वारंटीन में क्या किया? हालांकि, रोहित ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और बल्लेबाजी करते रहे। बता दें इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों से लाबूशेन की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
4 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को भारत पर अब भी 242 रन की बढ़त है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा।