भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा और स्टीव स्मिथ का जलवा रहा। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया। जडेजा ने जहां ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट चटकाए वहीं स्मिथ ने शतक जमाया। हालांकि स्मिथ को पवेलियन की राह जडेजा के एक तेज तर्रार थ्रो ने दिखाई। जडेजा ने स्मिथ को रन आउट करने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पारी का भी अंत किया।
VIDEO: जिस तेज तर्रार थ्रो से स्मिथ को किया था रन आउट, उसे जडेजा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविंद्र जडेजा ने मैच के बाद थ्रो से किए गए स्मिथ के रनआउट को करियर की सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग बताया। उन्होंने कहा कि मैं इसे बार-बार देखना चाहूंगा। जडेजा से जब पूछा गया कि चार विकेट या रन आउट, दोनों में कौन सा पसंदीदा है। इसपर भारतीय ऑलराउंडर ने तुरंत रन आउट को अपना पसंदीदा और करियर की बेस्ट फील्डिंग प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि 30 यार्ड के सर्किल के बाहर से मारा गया थ्रो काफी संतोष देता है।
What a throw! It is such a delight to watch #Jadeja bat, bowl & field! Outstanding performance by him on this #Australia tour.#AUSvIND #AUSvsIND #INDvAUS #INDvsAUS #SydneyTest #Jadeja #Smith @imjadeja @BCCI @GCAMotera @CricketAus pic.twitter.com/n9tVSo5WN6
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) January 8, 2021
दरअसल स्मिथ पहली पारी में शानदार लय में नजर आ रहे थे, ऑस्ट्रेलिया के एक छोर पर जहां लगातार विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरी छोर पर स्मिथ तेजी से रन बना रहे थे। इसी दौरान 131 रन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने बुमराह की गेंद पर स्क्वायर लेग एरिया में शॉट खेलकर दो रन लेना चाहा लेकिन उसी वक्त तेजी से भागते हुए जडेजा ने गेंद को एक हाथ से पकड़ा और सीधा स्टंप पर दे मारा। जडेजा का थ्रो इतना सटीक और तेज था कि स्मिथ क्रीज से काफी दूर रह गए।
गौरतलब है कि स्मिथ के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। भारत की तरफ से गिल ने अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।