{"_id":"5d2238518ebc3e6cdc3ab00a","slug":"marcus-stoinis-and-usman-khawaja-ruled-out-of-world-cup-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से बाहर हुए दो धाकड़ खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से बाहर हुए दो धाकड़ खिलाड़ी
Mon, 08 Jul 2019 08:39 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
australia cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों की चोट से परेशान ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और मार्कस स्टोइनिस के कवर के तौर पर मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श को विश्व कप टीम से जुड़ने के लिए बुलाया है। शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 10 रन की हार के दौरान शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ख्वाजा के बायें पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। स्टोइनिस की मांसपेशियों में भी खिंचाव है और इसके कारण वह पहले ही दो लीग मैचों से बाहर रह चुके हैं।
विज्ञापन
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बृहस्पतिवार को एजबेस्टन में सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है और ऐसे में वेड और मार्श को टीम में शामिल किया गया है। मार्श को दूसरी बार स्टोनिस के कवर के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। स्टोइनिस पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के दौरान नहीं खेल पाए थे और फिर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए उन्होंने टीम में वापसी की थी।
विज्ञापन