फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Marcus Harris and Will Pucovski broke the 30-year-old record by making 486 runs partnership

हैरिस-विल ने 486 रन की साझेदारी कर तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 02 Nov 2020 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Nov 2020 07:30 AM IST
सार

  • 128 साल के शेफील्ड शील्ड के इतिहास की सबसे बड़ी भागीदारी की
  • 624 रन की प्रथम श्रेणी क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयर्वधने के नाम है। इन दोनों ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी 

विज्ञापन
Marcus Harris and Will Pucovski broke the 30-year-old record by making 486 runs partnership
मार्कस हैरिस और विल पुकोवस्की - फोटो : twitter@CricketAus

विस्तार

टेस्ट बल्लेबाज मार्कस हैरिस और उदीयमान बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने रविवार को शेफील्ड शील्ड में सबसे बड़ी साझेदारी का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में इन दोनों बल्लेबाजों ने विक्टोरिया की तरफ से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए 486 रन जोड़े। हैरिस के 239 रन पर आउट होने के बाद यह साझेदारी टूटी। इन दोनों ने वॉ बंधुओं स्टीव और मार्क का 1990 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ा। वॉ बंधुओं ने न्यू साउथ वेल्स की तरफ से पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 464* रन की साझेदारी की थी। हैरिस और पुकोवस्की की साझेदारी 1892 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी भागीदारी है। पहली बार ओपनिंग करने उतरे विल ने नाबाद 255 रन की पारी खेली। विक्टोरिया ने अपनी पारी तीन विकेट पर 569 रन बनाकर घोषित कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


503 रन है ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी साझेदारी 
ऑस्ट्रेलिया की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी 503 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड आरोन फिंच और रयान कार्टर्स के नाम है। इन दोनों 2015 में न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ यह साझेदारी की थी। हालांकि मैच खराब पिच के कारण रद्द कर दिया गया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed