{"_id":"5e0adef98ebc3e87d21758b4","slug":"manjot-kalra-banned-for-two-years-decision-pending-on-nitish-rana-and-shivam-mavi-for-age-fudging","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को U-19 विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी पर लगा दो साल का बैन, KKR के दो क्रिकेटर्स पर लटकी तलवार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत को U-19 विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी पर लगा दो साल का बैन, KKR के दो क्रिकेटर्स पर लटकी तलवार
Tue, 31 Dec 2019 11:09 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
manjot kalra
भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले मनजोत कालरा को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दो साल के लिए बैन कर दिया है। साथ ही आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों पर अभी भी बैन की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन
साल 2018 में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने वाले मनजोत कालरा को उम्र की धोखाधड़ी के चलते दो साल के लिए एज ग्रु्प टूर्नामेंट्स से बाहर कर दिया गया है। कालरा ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। मनजोत कालरा को डीडीसीए ने उम्र धोखाधड़ी का दोषी पाया है। इसी कारण डीडीसीए के लोकपाल ने उन्हें दो साल के लिए बैन कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो डीडीसीए लोकपाल ने दो और खिलाड़ियों की उम्र पर संदेह जताया। इनमें केकेआर के खिलाड़ी शिवम मावी और नीतीश राणा हैं। हालांकि इन दो खिलाड़ियों की उम्र धोखाधड़ी का मामला डीडीसीए ने बीसीसीआई को भेज दिया है।
विज्ञापन