{"_id":"56fba56f4f1c1b3448f00b03","slug":"manish-pandey-is-in-for-yuvraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को झटका, युवराज सिंह बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को झटका, युवराज सिंह बाहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
एक बड़ी खबर ने टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में हौंसलों को धक्का दिया है। युवराज सिंह सेमीफाइनल मैच में टीम के साथ नहीं होंगे। उनकी जगह टीम में मनीष पांडे को शामिल किया गया है। युवराज टखने में चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
युवराज सिंह मोहाली में हुए मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान भी उन्हें दौड़ने में दिक्कत हो रही थी। इससे पहले टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि युवी मैच से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवी जगह अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे में जगह को लेकर संघर्ष था लेकिन मैनेजमेंट ने मनीष पांडे पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम गुरुवार को सेमीफाइनल के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। दोनों के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका मुकाबला कोलकाता के ईडन गॉर्डन में पहली सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
विज्ञापन