Team India: भारतीय टीम के लिए मुख्यमंत्री शिंदे ने किया बड़ा एलान, इतने करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की
मुख्यमंत्री ने सहयोगी टीम के सदस्य पारस म्हाम्ब्रे और अरुण कनाडे के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस की गुरुवार को विजय परेड के दौरान भीड़ प्रबंधन की भी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद थे।
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की थी। बीसीसीआई ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर हुए कार्यक्रम के दौरान भारतीय टीम के सदस्यों को 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा था।
रोहित ने कहा कि फाइनल में टीम प्रयास से जीत मिली। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे कहा कि इस तरह का आयोजन विधान भवन परिसर में कभी नहीं किया गया है। इतने लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट विश्व कप भारत लाकर सपना सच हो गया। यह टीम प्रयास था। यह पूरी तरह से टीम प्रयास था। सूर्यकुमार ने सभी को कहा कि वह भाग्यशाली रहे कि गेंद उनके हाथ में आ गई। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मैं उसे अगले मैच में बाहर बिठा देता।
#WATCH | Mumbai | Team India captain Rohit Sharma speaks in Maharashtra Vidhan Bhavan as Indian men's cricket team members are being felicitated by CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis
— ANI (@ANI) July 5, 2024
(Source: Maharashtra Assembly) pic.twitter.com/I51K2KqgDV