फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lucknows ekana stadium named after atal bihari vajpayee

टीम इंडिया-विंडीज टी20 मैच से पहले विश्व के छठे सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड का नाम बदला

Mon, 05 Nov 2018 09:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
lucknows ekana stadium named after atal bihari vajpayee
ekana cricket stadium lucknow - फोटो : amar ujala

नवनिर्मित इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने नाम के बदलाव की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को होने वाले इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 मैच से ठीक पहले प्रदेश सरकार के आवास विभाग ने नाम के बदलाव का आदेश जारी कर दिया। 

50,000  क्षमता वाले इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' होगा। आवास विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने नाम में बदलाव के लिए सोमवार को आदेश जारी किया। 
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इकाना स्पोर्ट्स सिटी के विकास के लिए हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण, इकाना स्पोर्ट्स सिटी प्राइवेट लिमिटेड, जीसी कंस्ट्रक्शंस एंड डवलपमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए अनुबंध के सेक्शन 17.5.1 में स्टेडियम का नाम प्रदेश सरकार द्वारा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद तय किए जाने का बिन्दु है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को होने वाला टी-20 मैच इस क्रिकेट स्टेडियम के लिए काफी महत्वपूर्ण समय है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने अनुबंध के सेक्शन का उपयोग करते हुए लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण कर दिया है। याद हो कि स्टेडियम की स्थापना 2017 में हुई थी।

नामकरण के साथ ही एलडीए ने सेक्टर-7 गोमतीनगर विस्तार में बने क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच पर छाए संकट को भी खत्म कर दिया है। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एक भाग क्रिकेट स्टेडियम को आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। 

वीसी प्रभु एन सिंह की अनुमति के बाद अधिशाषी अभियंता (मानचित्र सेल) भूपेंद्र बीर सिंह ने आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इकाना स्पोर्ट्स सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्णता प्रमाण पत्र की मांग एलडीए से की थी। भूपेंद्र बीर सिंह ने बताया कि यह आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र सशर्त है। शर्तों के उल्लंघन पर यह स्वीकृति निरस्त हो जाएगी।

 

स्टेडियम की खासियत

lucknows ekana stadium named after atal bihari vajpayee
Ekana stadium

50,000 दर्शकों की क्षमता

भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम

विश्व का छठा सबसे बड़ा स्टेडियम

स्टेडियम को डे/नाइट मैच आयोजित कराने की इजाजत है

स्टेडियम के अंदर वीवीआईपी और वीआईपी लांज, डाइनिंग हॉल, कांफ्रेंस हॉल और मीडिया गैलरी है।

स्टेडियम में जिम, रिहैब सेंटर, गेस्ट हाउस और स्पोर्ट्स एकेडमी भी है। 

स्टेडियम में ऑडियो विजुअल रूम, कमेंट्री बॉक्स और अंपायर्स लांज भी बना है। 

इकाना स्टेडियम में क्रिकेट के अलावा, स्क्वाश, बास्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल ग्राउंड, कबड्डी एरीना, मुक्केबाजी और रेसलिंग रिंग भी बनी है।

इस स्टेडियम में ट्रैक एंड फील्ड व फुटबॉल ग्राउंड भी बनाकर खेला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed