फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Panthers vs DaySpring Eagles LLC Ten10 Scorecard Match Result Updates in Hindi

LP vs DSE: डेस्प्रिंग ईगल्स ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को 80 रन से हराया, सलमान की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 15 Feb 2025 07:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 15 Feb 2025 07:26 PM IST
सार

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेस्प्रिंग ईगल्स ने 10 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में लखनऊ पैंथर्स नौ ओवर में सिर्फ 38 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन
Lucknow Panthers vs DaySpring Eagles LLC Ten10 Scorecard Match Result Updates in Hindi
डेस्प्रिंग ईगल्स बनाम लखनऊ पैंथर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेस्प्रिंग ईगल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ पैंथर्स को 80 रन से हराकर दनादन क्रिकेट यानी एलएलसीटेन-10 क्रिकेट लीग की शुरुआत की है। शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेस्प्रिंग ईगल्स ने 10 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में लखनऊ पैंथर्स नौ ओवर में सिर्फ 38 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ पैंथर्स की शुरुआत खराब हुई। पहली ही गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज सुधीर राउत का विकेट गिर गया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस बाद उन्हें दूसरा झटका श्रेयस बाजपेयी के रूप में लगा जो सिर्फ दो रन बना सके। दोनों बल्लेबाजों को ललित ने अपना शिकार बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेस्प्रिंग ईगल्स के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ पैंथर्स के बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में लखनऊ के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए जबकि पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उनके लिए नवाज और इमरान ने क्रमश: 10* और 12 रन बनाए। वहीं, डेस्प्रिंग ईगल्स के लिए ललित और जैद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि वेद प्रकाश तिवारी और जितेश को दो-दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

सलमान खान को मिली टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक
पहले बल्लेबाजी करते हुए डेस्प्रिंग ईगल्स ने चित्रांश और आदर्श की 75 रनों की विशाल साझेदारी की बदौलत 100 से ज्यादा रन बनाए। इस मुकाबले में चित्रांश ने 37 और आदर्श ने 34 रन बनाए। इसके अलावा ललित ने 14, वेद प्रकाश तिवारी ने छह, जैद खान ने एक और उमेश कुमार ने 14 रन बनाए। वहीं, लखनऊ पैंथर्स के लिए सलमान खान ने शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक हासिल की। उन्होंने दो ओवर में 13 रन देकर 6.50 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। उनके अलावा प्रतीक त्रिपाठी, अब्दुल समद और सुधीर राउत ने एक-एक विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed