{"_id":"69ee30199416216d6e0a9795","slug":"lsg-vs-kkr-mohsin-khan-makes-a-grand-entry-into-lucknow-five-fer-club-joins-mark-wood-and-yash-thakur-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR: लखनऊ के फाइव-फर क्लब में मोहसिन खान की धमाकेदार एंट्री, मार्क वुड और यश ठाकुर के बराबर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs KKR: लखनऊ के फाइव-फर क्लब में मोहसिन खान की धमाकेदार एंट्री, मार्क वुड और यश ठाकुर के बराबर पहुंचे
Sun, 26 Apr 2026 09:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:02 PM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
मोहसिन खान
- फोटो : IANS
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। उनकी खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ ने केकेआर पर शुरुआत से ही शिंकजा कसने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
मोहसिन खान-ऋषभ पंत
- फोटो : IANS
केकेआर के लिए मुसीबत बने मोहसिन
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपने करियर की सबसे घातक गेंदबाजी करते हुए सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेकर न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया, बल्कि अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया। मोहसिन की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बनाई। खास बात यह रही कि वह आईपीएल इतिहास में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए।

5.80 की इकोनॉमी से गेंदबाजी और पांच विकेट
मोहसिन खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन डालते हुए मात्र 23 रन खर्च किए और पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी इकोनॉमी 5.80 रही, जो टी20 प्रारूप में बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (10), टिम सीफर्ट (0), कैमरन ग्रीन (34), रोवमैन पॉवेल (1) और अनुकूल रॉय (0) को अपना शिकार बनाया। केकेआर के बल्लेबाज उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। मौजूदा सीजन में मोहसिन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख स्तंभ बनकर उभरे हैं।

मोहसिन से पहले यश और वुड ने किया यह कारनामा
अगर लखनऊ के लिए पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो मोहसिन खान इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यश ठाकुर ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5/30 का प्रदर्शन किया था, जबकि मार्क वुड ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5/14 लेकर रिकॉर्ड कायम किया था।