{"_id":"669605e97618fa89420f3958","slug":"lsg-spinner-amit-mishra-open-up-about-incident-between-team-owner-sanjeev-goenka-and-kl-rahul-during-ipl-2024-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी चर्चा? लखनऊ के इस गेंदबाज ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी चर्चा? लखनऊ के इस गेंदबाज ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला
Tue, 16 Jul 2024 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:03 AM IST
सार
ऐसी चर्चा है कि आईपीएल 2025 को देखते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि इस बारे में राहुल या फ्रेंचाइजी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
संजीव गोयनका-केएल राहुल
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 के दौरान लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिका संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल के बीच हुई तीखी चर्चा विवाद का कारण बना था। दरअसल, लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद गोयनका को राहुल की क्लास लगाते देखा गया था। अब टीम के स्पिनर अमित मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया है कि लखनऊ के मालिक ने कप्तान से क्या कहा था।
विज्ञापन
केएल राहुल का साथ छोड़ेगी लखनऊ सुपरजाएंट्स?
ऐसी चर्चा है कि आईपीएल 2025 को देखते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि इस बारे में राहुल या फ्रेंचाइजी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा नीलामी होनी है।

'मीडिया इस मुद्दे को ज्यादा तूल दिया'
अमित मिश्रा ने एक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, गोयनका निराश थे क्योंकि हमें केकेर और हैदराबाद के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ मैच तो 10 ओवर से भी पहले खत्म हो गया था। ऐसा लग रहा था कि हम नेट अभ्यास में उन्हें गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर मैं इसे लेकर इतने गुस्से में हूं, तो क्या उस व्यक्ति को गुस्सा नहीं आएगा जिसने टीम में पैसा लगाया है? यह कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने कहा कि गेंदबाजी काफी खराब हुई है और टीम को लड़ना चाहिए था। ऐसा लग रहा था कि टीम ने सरेंडर कर दिया है। मुझे लगता है कि इस बात को लोगों और मीडिया ने काफी बढ़ाया।

यह पूछे जाने पर कि क्या लखनऊ कप्तान के तौर पर केएल राहुल को रिटेन करेगा। इस अमित मिश्रा ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भारतीय टीम में हैं या नहीं। लेकिन टी20 के लिए सही मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को कप्तान होना चाहिए। टीम के लिए खेलने वाले किसी व्यक्ति को कप्तान होना चाहिए। मुझे यकीन है कि लखनऊ एक बेहतर कप्तान की तलाश करेगा।