{"_id":"6a02fe64c27684cbbf0e1a62","slug":"lsg-performance-in-ipl-2026-analysis-five-key-reason-behind-flop-season-for-lucknow-super-giants-stats-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: लगातार तीसरी बार लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी लखनऊ सुपरजाएंट्स, इन पांच कारणों के चलते प्लेऑफ से चूकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: लगातार तीसरी बार लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी लखनऊ सुपरजाएंट्स, इन पांच कारणों के चलते प्लेऑफ से चूकी
Tue, 12 May 2026 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 May 2026 03:48 PM IST
सार
ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन इस सीजन भी निराशाजनक रहा। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। लखनऊ अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट गया है। आईपीएल 2026 में भी एलएसजी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। लखनऊ की टीम 2022 से आईपीएल का हिस्सा है और अब तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। लखनऊ ने मेगा नीलामी में बड़े बदलाव किए थे और ऋषभ पंत को रिकॉर्ड कीमत पर खरीदकर कप्तान बनाया था। पंत की अगुआई में भी टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। आइए आपको वो पांच कारण बताते हैं, जिसके चलते लखनऊ का इस सीजन हुआ बुरा हाल...
विज्ञापन
नहीं चले मार्करम-पूरन: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही माना जा रहा था कि एलएसजी का बल्लेबाजी क्रम काफी हद तक टीम के शीर्ष क्रम पर निर्भर करेगा। पिछले सीजन में शानदार रहे एडेन मार्करम से इस साल भी दमदार प्रदर्शन की आस थी। हालांकि, मार्करम ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। मार्करम 11 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए इस सीजन में सिर्फ 231 रन ही बना सके हैं। वहीं, पूरन का हाल और भी बेहाल रहा है। पूरन आईपीएल 2026 में खेले 11 मुकाबलों में 124 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 184 रन ही बना सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत ने फिर किया निराश: पिछला सीजन खराब जाने के बाद आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की आस थी। हालांकि, एलएसजी के कप्तान इस साल भी लय में दिखाई नहीं दिए। 11 मुकाबलों में पंत अब तक 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 251 रन ही बना सके हैं। पंत इस सीजन सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं।
खोखला नजर आया मध्यक्रम: लखनऊ सुपर जाएंट्स का मध्यक्रम आईपीएल 2026 में पूरी तरह से खोखला नजर आया। आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, और अब्दुल समद जैसे भारतीय बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। स्टार खिलाड़ियों से सजे शीर्ष क्रम के फेल होने के बाद मध्यक्रम टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी नहीं ले सका।
दिग्वेश राठी की नाकामी पड़ी भारी: दिग्वेश राठी पिछले सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए ट्रंप कार्ड बनकर उभरे थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह बुरी तरह से फेल रहे। दिग्वेश आठ मुकाबलों में अब तक सिर्फ पांच विकेट निकाल सके हैं और उनका इकॉनोमी रेट 10.00 का रहा है। दिग्वेश के खराब प्रदर्शन की वजह से एलएसजी को एक अच्छे स्पिनर की कमी साफतौर पर खली। चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने दिग्वेश पर लगातार रन बनाए थे।
गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी: लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। मोहम्मद शमी ने कुछ मुकाबले में लाजवाब प्रदर्शन किया, तो कुछ मैच में वह बेअसर नजर आए। प्रिंस यादव ने जरूर एक छोर से लगातार अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिल सका।