{"_id":"2fc686b6-7b4f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"lou-vincent-retires-from-all-forms-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन के शिकार लू विसेंट ने लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डिप्रेशन के शिकार लू विसेंट ने लिया संन्यास
वेल्लिंगटन/एजेंसी
Updated Wed, 20 Feb 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लू विसेंट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। विसेंट ने यह फैसला अपने डिप्रेशन के चलते लिया है। ट्विटर के माध्यम से विसेंट ने अपने संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन
34 साल के लू विसेंट ने न्यूजीलैंड की ओर से 23 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 34 की औसत से 1332 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक दोहरा शतक सहित 3 सैंकड़ा और 9 अर्द्घशतक जमाए। इसके अलावा विसेंट ने 102 वनडे में 2,413 रन बनाए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर अपने कैरियर के दौरान भी डिप्रेशन के शिकार रहे। कई बार उन्हें दवाई का सहारा लेना पड़ा। टीम से बाहर होने के बाद उनकी यह परेशानी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन