{"_id":"616ec4a80f7a53655571121c","slug":"lokesh-rahul-told-the-importance-of-ms-dhoni-in-indian-dressing-room-says-he-brings-calmness","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: धोनी के रहने से ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत रहता है, लोकेश राहुल ने बताई टीम इंडिया के नए मेंटॉर की अहमियत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: धोनी के रहने से ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत रहता है, लोकेश राहुल ने बताई टीम इंडिया के नए मेंटॉर की अहमियत
Tue, 19 Oct 2021 06:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:44 PM IST
सार
भारतीय टीम के ओपनर लोकेश राहुल ने कहा है कि धोनी के रहने से ड्रेसिंग रूम में शांति का माहौल रहता है। धोनी को टी-20 वर्ल्डकप 2021 के लिए भारतीय टीम का मेंटॉर बनाया गया है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान महेंन्द्र सिंह धोनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के ओपनर लोकेश राहुल का कहना है कि महेंन्द्र सिंह धोनी मेंटॉर के रूप में भारतीय टीम के लिए बहुत जरूरी हैं। उनके रहने से ड्रेसिंग रूम में शांति का माहौल बना रहता है। राहुल धोनी से यह कला सीखना चाहते हैं और उनकी तरह ही भारत के लिए कई मैच जीतना चाहते हैं। इस साल वर्ल्डकप में भारत के अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगी। इस वर्ल्डकप में कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया में धोनी भी मौजूद रहेंगे। इस टूर्नामेंट में वो मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। चेन्नई ने फाइनल मैच में कोलकाता को 27 रनों से हराकर आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम किया।
राहुल ने क्लब हाउस सेशन के दौरान धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर कहा "हम में से किसी को भी नहीं लगता कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच था। अगर धोनी आने वाले सालों में खेल पाते हैं तो सभी उन्हें खेलते देखना पसंद करेंगे। इस साल आईपीएल में चेन्नई की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया वो ट्रॉफी जीतने के हकदार थे। धोनी को फिर से टीम में पाकर अच्छा लगता है, क्योंकि हम सभी उनकी कप्तानी में खेले हैं और जब वो कप्तान थे तब भी वो हमारे लिए एक मेंटॉर के तौर पर काम करते थे।"
विज्ञापन
राहुल ने क्लब हाउस सेशन के दौरान धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर कहा "हम में से किसी को भी नहीं लगता कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच था। अगर धोनी आने वाले सालों में खेल पाते हैं तो सभी उन्हें खेलते देखना पसंद करेंगे। इस साल आईपीएल में चेन्नई की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया वो ट्रॉफी जीतने के हकदार थे। धोनी को फिर से टीम में पाकर अच्छा लगता है, क्योंकि हम सभी उनकी कप्तानी में खेले हैं और जब वो कप्तान थे तब भी वो हमारे लिए एक मेंटॉर के तौर पर काम करते थे।"
विज्ञापन
धोनी ने सभी की मदद की
राहुल ने आगे कहा "जब वो हमारे कप्तान थे तब हम सभी उन्हें ड्रेसिंग रूम में बहुत पसंद करते थे। हमें वो शांति पसंद थी। मुश्किल समय में हम सभी ने उनसे मदद मांगी है। उनके फिर से लौटने से ड्रेसिंग रूम में शांति आई है। मैंने शुरुआती दो-तीन दिनों में उनके साथ काफी समय बिताया है और यह काफी मजेदार था। मैं आगे भी क्रिकेट, कप्तानी और बाकी चीजों को लेकर उनसे मदद लेता रहूंगा।" धोनी की फिटनेस पर उन्होंने कहा "वो हम में से किसी को भी मुश्किल चुनौती दे सकते हैं। वो अभी भी गेंद को सबसे दूर मार सकते हैं। वो काफी मजबूत हैं और विकेटों के बीच भी काफी तेज हैं। वो अभी भी सबसे फिट दिखते हैं। उनके साथ समय व्यतीत करना काफी सुखद है।"
Extending a very warm welcome to the KING 👑@msdhoni is back with #TeamIndia and in a new role!💪 pic.twitter.com/Ew5PylMdRy
— BCCI (@BCCI) October 17, 2021
टूर्नामेंट शिफ्ट होने से फायदा मिला
पहले अभ्यास मैच में राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया था और ईशान किशन ने भी 70 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इस पर उन्होंने कहा "मैं काफी उत्साहित हूं। वर्ल्डकप एक बड़ा इवेंट है। सभी खिलाड़ियों की नजरें इस टूर्नामेंट पर हैं और सभी सालों से इस स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। पहले वर्ल्डकप पिछले साल होने वाला था, लेकिन बाद में इसे शिफ्ट कर दिया गया। इससे हमें अपनी टीम बनाने को लेकर ज्यादा समय मिला। अब हम सब कुछ सही करके टूर्नामेंट जीतने के लिए जी जान लगा सकते हैं। 2019 में सेमीफाइनल में हारना काफी दुखदाई था और उम्मीद है कि हम सब इससे सीख लेकर और बेहतर करेंगे और यह टूर्नामेंट जीत पाएंगे।"