फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC: Tennis Ball Cricket Federation supports LLC, opportunity to give trial to registered players in 12 cities

LLC: एलएलसी को टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन का साथ, रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को 12 शहरों में ट्रायल देने का मौका

Tue, 29 Oct 2024 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Oct 2024 09:01 AM IST
सार

एलएलसी के नए प्रारूप के लिए अमर उजाला और टीबीसीएफआई के साथ साझेदारी कर हम रोमांचित हैं।  लीग युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका देगी।

विज्ञापन
LLC: Tennis Ball Cricket Federation supports LLC, opportunity to give trial to registered players in 12 cities
एलएलसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला यूपी की राजधानी लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग (एलएलसी टेन-10) लेकर आ रहे हैं। दिसंबर में होने जा रही इस लीग के लिए एलएलसी और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीबीसीएफआई) के बीच साझेदारी हुई है। ये साझेदारी लीग के खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं लेकर आई है। लीग की साझेदारी पर एलएलसी के सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा कि हम जमीनी स्तर पर खेल को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




एलएलसी के नए प्रारूप के लिए अमर उजाला और टीबीसीएफआई के साथ साझेदारी कर हम रोमांचित हैं।  लीग युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका देगी। समझौते पर टीबीसीएफआई के महासचिव इमरान ए लारी ने कहा कि भारत के हर आयु वर्ग में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना पसंद किया जा रहा है। एलएलसी टेन-10 टेनिस बॉल लीग के जरिये युवाओं को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन



इमरान ए लारी

इस लीग में मुकाबले आगरा-जीएलबजाज नाइट राइडर्स, केरासा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ मार्वल्स, नोएडा-जीएल बजाज सुपर किंग्स, झांसी-बुंदेलखंड ब्लास्टर्स, वेंकटेश्वरा माइटी वॉरियर्स-मुरादाबाद जैसी टीमों के बीच खेले जाएंगे। मैचों का आयोजन लखनऊ के केडी बाबू स्टेडियम में होगा। लीग की टीमों का दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, जोंटी रोड्स, ब्रेट ली, क्रिस गेल और मोहम्मद कैफ मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






लीग में कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें यहां
टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसी टेन 10 में शामिल होने के लिए युवा वेबसाइट www.llcten10.com पर लॉगिन करके या QR Code स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed