फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten10 Final Mathura Braj Warriors and Venkateshwara Lions Scorecard match result know details

LLC Ten10: पहले संस्करण में मुरादाबाद वेंकटेश्वरा लायंस चैंपियन, ब्रज वारियर्स को छह विकेट से हराकर जीता फाइनल

Sat, 22 Feb 2025 07:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
LLC Ten10 Final Mathura Braj Warriors and Venkateshwara Lions Scorecard match result know details
एलएलसीटेन-10 - फोटो : एलएलसीटेन-10

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित एलएलसी टेन 10 लीग का फाइनल आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में मथुरा ब्रज वॉरियर्स और वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनल में ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

वेंकटेश्वरा लायंस ने शानदार प्रदर्शन से जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंकटेश्वरा लायंस को शानू अलीगढ़ और प्रदीप यादव ने सधी हुई शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13 रनों की साझेदारी हुई जिसे धीरज सिंह ने तोड़ा। उन्होंने प्रदीप को बोल्ड किया। वह छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद शानू को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कुमार गौरव का साथ मिला, लेकिन बशरत ने 30 के स्कोर पर टीम को लगातार दो झटके दिए। उन्होंने कुमार गौरव (11) और धर्मेंद्र (0) को अपना शिकार बनाया। फाइनल मैच में वसीक राजा ने 23 रन बनाए जबकि शानू अलीगढ़ 26 और हर्षित यादव एक रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रज वॉरियर्स के लिए बशरत ने दो विकेट लिए जबकि धीरज सिंह और हर्ष यादव को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने किया निराश
इस मुकाबले में कृष्णा गावली टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनके चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए जबकि चार खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। ब्रज की टीम के लिए कप्तान गावली ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। उनके अलावा हर्ष यादव ने 13 और राहुल ठाकुर ने 11 रन बनाए। वहीं, वेंकटेश्वरा लायंस के लिए मलिंगा और रोहित ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि धर्मेंद्र यादव को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा विशाल यादव को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed