फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten10 Cricket Scorecard Super Strikers vs Ghaziabad Tigers match results know details

GT vs SS: आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सुपर स्ट्राइकर्स ने गाजियाबाद को हराया, आकाश-विरुभा के बाद सुमित चमके

Tue, 18 Feb 2025 07:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

घातक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ गाजियाबाद की टीम नौ ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 45 रन ही बना सकी। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने 3.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 47 रन बनाए और आठ विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
LLC Ten10 Cricket Scorecard Super Strikers vs Ghaziabad Tigers match results know details
गाजियाबाद टाइगर्स बनाम सुपर स्ट्राइकर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सुपर स्ट्राइकर्स ने एलएलसीटेन-10 के 13वें मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। मंगलवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गाजियाबाद टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन सुपर स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों ने उनके इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। घातक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ गाजियाबाद की टीम नौ ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 45 रन ही बना सकी। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने 3.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 47 रन बनाए और आठ विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सुमित और करन के बीच हुई मैच जिताऊ साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें पहले ही ओर में पांच रन के स्कोर पर दो झटके लगे। कप्तान विरुभा वघेला चार और राजी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद सुमित कोठारी और करन सिंह शेखावत ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। सुमित ने 11 गेंदों में 245.45 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए जबकि करन ने 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गाजियाबाद के लिए कौशल राठौर ने दो विकेट लिए। उनके अलावा किसी और गेंदबाज को कोई सफलता नहीं हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरी गाजियाबद टाइगर्स 
सुपर स्ट्राइकर्स की घातक गेंदबाजी के आगे गाजियाबाद टाइगर्स के बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं पाए और टीम 45 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विरुभा वघेला को तीन और आकाश कुमार को चार विकेट मिले। इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरी गाजियाबाद को उसके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। उनके पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके जबिक पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इस मैच में कौशल राठौर ने गाजियाबाद के लिए सर्वाधिक 16 रन बनाए। उनके अलावा अविनाश ने नौ, रोहित ने सात, निशार ने सात, शाद ने एक और मोहम्मद शाहिद ने चार रन बनाए। वहीं, वघेला और आकाश के अलावा कपिल को दो और आयुष को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed