फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten-10: Kanpur Chiefs will spread their magic in LLC Ten-10, know about this team

LLC Ten-10: एलएलसीटेन-10 में कानपुर चीफ्स बिखेरेंगे अपना जलवा, जानें इस टीम के बारे में

Wed, 06 Nov 2024 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में कानपुर चीफ्स की दावेदारी बेहद मजबूत है। दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना कानपुर चीफ्स के मेंटर होंगे। जिनसे युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
LLC Ten-10: Kanpur Chiefs will spread their magic in LLC Ten-10, know about this team
Kanpur Chiefs LLC Ten10 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से दिसंबर माह में आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 में गेंद और बल्ले का महा-समर देखने को मिलेगा। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस क्रिकेट लीग की 7 टीमों में कानपुर चीफ्स भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार है।
विज्ञापन





कानपुर को बनाएंगे विजेता
रेड चीफ समूह के प्रबंध निदेशक मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा कि रेडचीफ ब्रांड और युवाओं का रिश्ता सन् 1997 से है, जबसे रेड चीफ की शुरूआत हुई थी। हमने हमेशा से युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पाद को डिजाइन किया, बनाया और लांच किया। जिस वजह से रेडचीफ उनकी पहली पसंद भी है। विभिन्न गतिविधियों के द्वारा ब्रांड की हमेशा कोशिश रही, कि युवाओं से जुड़े रहें और उन्हें प्रेरित करते रहें। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रेडचीफ इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग को प्रमोट कर रहा है। रेड चीफ जिसे आप सब जानते है कि कानपुर से शुरू हुआ एक ब्रांड है, इसलिए कानपुर के प्रति काफी लगाव रखते हैं। जिसके चलते हमने कानपुर क्रिकेट टीम की फ्रेंचाइजी ली है ताकि यहां के युवाओं का प्रोत्साहन बढ़ा सकें। साथ ही कानपुर के युवाओं से भी हमारा आग्रह है कि इस लीग के लिए पूरे उत्साह से प्रतिभाग करें और शहर की टीम को टूर्नामेंट में विजेता बनाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ज्ञानचंदानी, प्रबंध निदेशक, रेडचीफ समूह

सुरेश रैना होंगे कानपुर चीफ्स के मेंटर
टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में कानपुर चीफ्स की दावेदारी बेहद मजबूत है। दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना कानपुर चीफ्स के मेंटर होंगे। जिनसे युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।


जानें आप कैसे बन सकते हैं इस लीग का हिस्सा
10-10 ओवर के इस फटाफट क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश के युवा www.llcten10.com या दिये गए QR code को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में रजिस्टर्ड युवाओं के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। ट्रॉयल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed