फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE World Cup 2019: West Indies vs Australia live scorecard and updates

World Cup 2019: नाइल-स्टार्क का जलवा, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 15 रन से हराया

Thu, 06 Jun 2019 11:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 06 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
LIVE World Cup 2019: West Indies vs Australia live scorecard and updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

नाथन कुल्टर नाइल (92) व स्टीव स्मिथ (73) की शानदार पारी और मिशेल स्टार्क (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को विश्व कप के दसवें मुकाबले में वेस्टइंडीज को 15 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 288 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बना सकी और मैच हार गई। शानदार पारी खेलने के लिए नाथन कुल्टर नाइल को मैन  ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी जीत है, जबकि वेस्टइंडीज की यह पहली हार है। इससे पहले कंगारू टीम ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था। वहीं, कैरेबियाई टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के 288 के जवाब में वेस्टइंडीज ने अपने दोनों ओपनर्स को जल्द ही गंवा दिया। एविन लुईस को एक रन के निजी स्कोर पर मिचेल स्टार्क ने लौटाया तो दो बार रिव्यू लेकर बचने के बाद गेल 21 रन बनाकर आउट हो गए।

शुरुआती दो विकेट जल्द खोने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को शाई होप और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अहम साझेदारी हुई ही थी कि जम्पा ने पूरन को 40 के निजी स्कोर पर फिंच के हाथों लपकवाया।

नए बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर ने भी जरूर अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन 21 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर इनके बीच हुई 50 रन की साझेदारी भी टूट गई। इसके बाद खुद 35वें ओवर में खुद शाई होप भी पैट कमिंस का शिकार हो गए। 105 गेंदों में 68 रन बनाकर शाई होप भी चलते बने। नए बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने आते साथ जरूर कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन 11 गेंदों में 15 रन बनाकर वह भी चलते बने। 

इसके बाद 45.3 ओवर में मिशल स्टार्क ने कार्लोस ब्रैथवेट (16) को फिंच के हाथों कैच आउट कराकर विंडीज को सातवां झटका दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने कप्तान जेसन होल्डर को जाम्पा के हाथों कैच आउट कराकर विंडीज को मुश्किल में डाल दिया। होल्डर ने 57 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। होल्डर के रूप में विंडीज को आठवां झटका लगा।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

LIVE World Cup 2019: West Indies vs Australia live scorecard and updates
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

किसी वक्त 17 ओवर्स में महज 79 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए आठवें नंबर पर आकर नाथन कोल्टर नाइल ने (60 गेंदों में 92 रन) ताबड़तोड़ पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने भी 103 गेंदों में बेहद अहम 73 रन बनाए।

आखिरी ओवर्स में रन बढाने के चक्कर में धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए और ऑस्ट्रेलियाई पारी 49 ओवर में 288 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रेथवैट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। शैनेन गैब्रिएल, ओशेन थॉमस और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट लिए। जेसन होल्डर के खाते में एक विकेट आया। 

एक साल बाद वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने न सिर्फ टीम को मुश्किल से उबारा बल्कि स्टोइनिस, एलेक्स कैरी और कोल्टर नाइल के साथ अहम साझेदारियां कर टीम को उस स्कोर तक पहुंचाया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

ट्रैंटब्रिज के नॉटिंघम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया था। जवाब में कंगारू टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान आरोन फिंच (6) के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। ओशेन थॉमस की गेंद पर विकेटकीपर शाई होप ने उनका कैच लिया।

15 रन पर गिरे इस पहले विकेट के बाद टीम संभली भी नहीं थी कि एक के बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते गए। चौथे, सातवें, आठवें और 17वें ओवर में क्रमश: डेविड वॉर्नर (3), उस्मान ख्वाजा (13), ग्लेन मैक्सवेल (0) और मार्कस स्टोइनिस (19) चलते बने।

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज संभल भी नहीं पा रहे। मगर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव क्रीज पर अंगद की पैर की तरह जम गए। एलेक्स कैरी (45) ने उनका बखूबी साथ निभाया।

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार है:

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमेयर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशेज नर्स, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (सी), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed