फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: srilanka vs bangladesh, world cup 2015 league match

अब दिलशान ने खेली 150 से ज्यादा की पारी

Fri, 27 Feb 2015 08:43 AM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
LIVE: srilanka vs bangladesh, world cup 2015 league match

वर्ल्ड कप के 18वें लीग मैच के हीरो श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान रहे। दिलशान ने 150 से ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा कुमार संगकारा ने भी शतकीय पारी खेली। इससे पहले जिम्बाव्बे के खिलाफ वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल दोहरा शतक लगा चुके है। अब दिलशान और संगकारा की बेहतरीन पारी ने वर्ल्ड कप के रोमांच को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


आज मेलबर्न में हुए श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप मैच में श्रीलंकाई के 332 रनों के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 47 ओवरों में 240 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन


श्रींलका के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। दूसरी पारी के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने तमीम इकबाल (0) को बोल्ड कर पहला विकेट झटका। फिर 40 रन के स्कोर पर श्रीलंकाई कप्तान एंजेला मैथ्यूज ने सौम्य सरकार (25) को आउट कर दूसरा विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोर एक रन आगे ही बढ़ पाया था कि तेज गेदबाज सुरंगा लकमल ने बांग्लादेश का तीसरा झटका दिया। लकमल ने मोमीनुल हक (1) को आउट किया। मैथ्यूज ने अनामुल हक (29)  को रन आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई।

100 रन के स्कोर पर सीमर रंगना परेरा ने बांग्लादेश का पांचवां झटका दिया। मात्र 100 के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई। परेरा ने महमुदुल्हा (28) का विकेट लिया।

उसके बाद साकिब उल हसन और मुशफिकर रहमान ने छठे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। लेकिन लकमल की घातक गेंदबाजी के आगे साकिब ज्यादा देर नहीं टिक पाए। लकमल ने साकिब (46) को बोल्ड कर बांग्लादेश ने छठा विकेट खोया।

उसके बाद क्रीज पर मुशफिकर रहीम के साथ शबीर रहमान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 44 रन की पार्टरनशिप हुई। लेकिन 208 के स्कोर पर मुशफिकर (36 ) लकमल का शिकार हो गए। विकेटकीपर कुमार संगकारा बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा (7) को स्टंप कर अपनी टीम को आठवीं सफलता दिलाई।

इस बीच रहमान ने फिफ्टी लगाई। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही मलिंका ने रहमान (53) का विकेट लेकर श्रीलंका को नौंवी सफलता दिलाई। उसी ओवर में मलिंगा ने तस्किन अहमद (0) को पगबाधा आउट कर मैच अपनी टीम के झोली में डाल दिया।


इससे पहले टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। श्रीलंका की अच्छी शुरूआत के लिए बांग्लादेशी फिल्डरों ने भी भूमिका निभाई, जब मैच के पहले ही ओवर में कप्तान मशरफे मुर्तजा की गेंद पर टीम के एक फिल्डर ने एल थिरमन्ने का कैच छोड़ दिया था।

संगकारा और दिलशान ने निकाली बांग्लादेशी गेंदबाजों ने हवा

LIVE: srilanka vs bangladesh, world cup 2015 league match

मैच के पहले ही ओवर में जीवनदान मिलने के बाद थिरमन्ने ने इसका बखूबी फायदा उठाया और शानदार फिफ्टी लगाई। पहले विकेट के लिए थिरमन्ने (52) ने तिलकरत्ने दिलशान के साथ 122 रन जोड़े।

एक विकेट गिरने के बाद क्रीज पर दिलशान का साथ निभाने कुमार संगकारा पहुंचे। संगकारा ने आते ही तूफानी पारी खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारो ओर चौको और छक्कों की बरसात की।

सबसे पहले संगकारा ने अपने करियर की 94वीं फिफ्टी पूरी की। उसके कुछ देर बाद ही दिलशान ने भी अपना शतक ठोका। दोनों लगातार बांग्लादेशी गेंदबाजों पर हावी रहे।

मैच खत्म होने के 8 ओवर पहले संगकारा और दिलशान ने अपने खेल में तेजी लाना शुरू किया और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। इस बीच दिलशान ने डेढ़ सेंचुरी पूरी की। अपनी इस अद्भुत पारी में दिलशान (161) ने 22 चौके लगाए।

वहीं दूसरी ओर संगकारा (105) ने भी 12 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। दोनों खिलाड़ी आखिर तक क्रीज पर नॉट ऑउट रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed