फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   live scorecard and updates between India vs new Zealand semi final match from world cup 2019

World Cup 2019: मुट्ठी में थी जीत, बाकी हिसाब आज करेगा भारत

Wed, 10 Jul 2019 06:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 10 Jul 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
live scorecard and updates between India vs new Zealand semi final match from world cup 2019
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

यह विश्व कप शुरुआत से बारिश से काफी प्रभावित रहा है। मैनचेस्टर में तो बादल कुछ ज्यादा ही बरसते हैं। यह मौसम का बदला मिजाज था जिसने विश्व कप के पहले सेमीफाइनल को रिजर्व दिन के लिए खिसका दिया। 

विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह (1/25) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम मनमाफिक अंदाज में रन नहीं बटोर सकी थी। जिस समय बारिश के कारण मैच रोका गया तब  न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाए थे। रॉस टेलर 67 और टॉम लैथम तीन रन पर खेल रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 67 रन बनाए थे। बारिश के बाद घंटों का इंतजार किया गया। जब मैदान से कवर हटाए गए तो मैदान में कई जगह पानी भरा हुआ था। नियमों के अनुसार अब मैच बुधवार को वही से शुरू होगा जहां से मंगलवार को रुका था। यानी न्यूजीलैंड की टीम पचास ओवरों की अपनी पारी की शेष 23 गेंदें खेलने उतरेगी और भारत को लक्ष्य देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों में बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कमार (1/30), रविंद्र जडेजा (1/38), हार्दिक पंड्या (1/55) और युजवेंद्र चहल (1/63) ने एक -एक विकेट लिया है। हालांकि चहल कुछ खर्चीले रहे जिनके पारी के 44 वें ओवर में एक छक्के सहित 18 रन गए। 

डेथ ओवरों में बुमराह 

टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी का आगाज किया। भारत को चौथे ही ओवर में पहली सफलता मिली जब बुमराह ने गुप्टिल को 1 रन पर कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया। 

पहले पावरप्ले में बादल भरे आसमान के नीचे भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी स्विंग का प्रदर्शन किया। बुमराह और भुवी की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सही लय ही नहीं पा सके। हालांकि कप्तान केन विलियम्सन ने ठोस पारी खेली। वह क्रीज पर टिकने के इरादे से ही आए थे। उन्होंने दूसरे विकेट पर हेनरी निकोल्स (28) के साथ 68 रन जोड़े। जडेजा ने 19वें ओवर में निकोल्स को पवेलियन भेज दिया।  

मिडिल ओवरों में पंड्या ने स्लो बाउंसर का अच्छा इस्तेमाल किया। मिडिल ओवरों की कसी गेंदबाजी के लिए रविंद्र जडेजा को भी श्रेय मिलना चाहिए। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने 38 गेंदों पर रन नहीं दिया। पारी के 36वें ओवर में चहल ने विलियम्सन को आउट कर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया। नीशम (12) को पंड्या ने आउट किया। बाद में ग्रैंडहोम भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। 
 
डेथ ओवरों में बुमराह 

विकेट : 07
औसत : 17.29
इकॉनोमी : 5.50
स्ट्राइक रेट : 18.9

प्लेइंग XI इस प्रकार हैं

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस अहम मुकाबले में भारत ने कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया था। मोहम्मद शमी इस मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार

न्यूजीलैंड: हेनरी निकोलस, मार्टिन गप्टिल, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम लाथम, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed