फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest updates Sri lanka vs West Indies from World Cup 2019

World Cup 2019: अविष्का फर्नांडो का शतक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया

Tue, 02 Jul 2019 04:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jul 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest updates Sri lanka vs West Indies from World Cup 2019
फर्नांडो - फोटो : सोशल मीडिया

अविष्का फर्नांडो (104 रन, 103 गेंद, 9 चौके और 2 छक्के) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को विश्व कप 2019 के 39वें मुकाबले में वेस्टइंडीज को 23 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रींलंका ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 315 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन


श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा ने 10 ओवर में 55 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 113 गेंदों में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके क्रिकेट करियर का पहला शतक है।
विज्ञापन


श्रीलंका की जीत में शानदार भूमिका निभाले वाले अविष्का फर्नांडो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम अंकतालिक में आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पहले ही विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। विंडीज की टीम तीन अंकों के साथ अंकतालिका में नवमें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया था। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। यह विश्व कप इतिहास में श्रीलंका का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में कैरेबियाई टीम की शुरुआत बेहद निराशानजक रही। तीसरे ओवर में सुनील एम्ब्रिस (5) और पांचवें ओवर में शाई होप (5) मलिंगा का शिकार हुए। 

क्रिस गेल (35) और शिमरोन हेटमेयर (29) ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। अपनी छवि से विपरित खेलते हुए गेल संभलकर खेल रहे थे, लेकिन कसुन रजिथा ने 16वें ओवर में उनका काम तमाम कर दिया। दो ओवर बाद हेटमेयर भी रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान जेसन होल्डर भी ज्यादा देर पूरन का साथ नहीं निभा पाए। इससके बाद कार्लोस ब्रैथवेट (8) के रूप में विंडीज को छठा झटका लगा। वह 34.3 ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

यहां से निकोलस पूरन और फैबियन एलेन दोनों ने साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 280 के पार पहुंचाया, लेकिन 44.1 ओवर में एलेन रनआउट हो गए। उन्होंने 32 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की अर्शशतकीय पारी खेली। सातवें विकेट के लिए पूरन और एलेन के बीच 83 रन की साझेदारी हुई।

श्रीलंका की पारी

LIVE scorecard and latest updates Sri lanka vs West Indies from World Cup 2019
अविष्का फर्नांडो - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे क्रम पर आते हुए अविष्का फर्नांडो ने 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। कुसल परेरा ने भी 64 रन का योगदान दिया। कैरेबियाई टीम की ओर से कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। जबकि शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थॉमस और फैबिएन एलन ने 1-1 विकेट निकाले।

इसके पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद अच्छी रही। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (32) और कुसल परेरा (64) के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तभी कप्तान होल्डर ने 16वें ओवर में करुणारत्ने को निपटाकर इस साझेदारी को तोड़ा।

टीम अभी संभली ही नहीं थी कि अच्छा खेल रहे धनंजय परेरा भी अपना विकेट फेंक गए। 51 गेंदों में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर वे रनआउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस (39), अजंता मैथ्यूज (26) और थिरिमाने (नाबाद 45) के साथ अहम साझेदारियां निभाई।

श्रीलंका अगर-मगर के फेर के साथ आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बना हुआ है जिसे अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।वेस्टइंडीज की टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह इस मैच में आत्मसम्मान बचाने के लिए उतरेगी।

श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया लेकिन अगले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 9 विकेट से मिली हार के कारण टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण गड़बड़ा गया। टीम 7 मैचों में छह अंक के साथ तालिका में 7वें पायदान पर है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी के दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।

प्लेइंग XI इस प्रकार है:

LIVE scorecard and latest updates Sri lanka vs West Indies from World Cup 2019
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : file
श्रीलंका: दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरीमाने, धनंजय डी सिल्वा, इसारु उडाना, लसिथ मलिंगा और जेफ्री वांडरसे, कसुन रजिथा। 

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, सुनील एम्ब्रिस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, फैबियन एलेन, शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थॉमस, शेनन गैब्रिएल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed