फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE score of Pakistan vs Bangladesh and updates from World Cup 2019

जीत कर भी हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश पर फतह के साथ खत्म हुआ विश्व कप 2019 में सफर

Sat, 06 Jul 2019 06:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 06 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
LIVE score of Pakistan vs Bangladesh and updates from World Cup 2019
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर 94 रन से जीत दर्ज की। इस फतह के साथ भले ही पाक टीम ने चौथे नंबर पर बरकरार न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली इस टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए किसी करिश्मे की जरूरत थी, जो आज हो नहीं पाया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम बन गई।

विज्ञापन




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 316 रन का लक्ष्य रखा था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बांग्लादेश को छह रन पर ऑलआउट करना था, जो वह करने में नाकाम रहा। माने पाकिस्तान आज के मैच में अपना सम्मान बचाने खेल रहा था।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए इस मैच में बल्ले से इमाम-उल-हक ने 100 रन ठोके तो युवा गेंदबाज शाहीन अफरीदी 6 विकेट लेकर विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के 315 रन का जवाब देने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत निराशाजनक रही। 10.4 ओवर्स में उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पहले सौम्य सरकार (22) और फिर तमीम इकबाल (8) बिना कुछ खास किए पवेलियन लौट गए। फिर शकिब और मुश्फिकुर की अनुभवी जोड़ी ने बांग्लादेश का स्कोर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। 17.2 ओवर में जब बांग्लादेश का स्कोर 78 रन था तब मुश्फिकुर (16) भी चलते बने। 

इसके बाद जरूर लिटन दास (32) ने शकिब का साथ निभाने की कोशिश की, दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी हुई। मगर अफरीदी ने लिटन के बाद शकिब अल हसन को आउट करके बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। शकिब ने इस मैच में अपनी 66 रनों की पारी से वर्ल्ड कप में 606 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया, उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 11 विकेट भी लिए। हालांकि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे जो कि किसी भी बल्लेबाज का एक वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यहां से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। शाहीन शाह आफरीदी के अलावा शादाब खान ने 2 विकेट चटकाए तो वही मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के खाते में 1-1 विकेट आया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी

LIVE score of Pakistan vs Bangladesh and updates from World Cup 2019
इमाम उल हक और फखर जमां - फोटो : सोशल मीडिया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 315 रन बनाए। इमाम-उल-हक (100) और बाबर आजम (96) रन बनाए। अंत में इमाद वसीम ने 26 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने 5 विकेट झटके। मोहम्मद सैफुद्दीन ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज के खाते में एक विकेट आया। पाकिस्तान को टॉस जीतकर आज ताबड़तोड़ शुरुआत की दरकार थी। मगर फखर जमां और इमाम-उल-हक ने टीम को बेहद धीमी शुरुआत दिलाई।

7.2 ओवर्स में महज 13 रन बनाकर वे मोहम्मद सैफुद्दीन का शिकार हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर 31वें स्कोर में 180 रन था तभी शतक की ओर बढ़ रहे बाबर आजम 98 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हो गए। 

एक बार फिर मोहम्मद सैफुद्दीन ने पाक को झटका दिया। उनके जाने के बाज क्रीज पर आए मोहम्मद हफीज ने रनरेट में कोई कमी नहीं आने दी और तेजी से रन जोड़े। हालांकि शतक पूरा करने के बाद इमाम-उल-हक अपनी लापरवाही के चलते हिट विकेट हो गए। 

इसके अगले ही ओवर में मोहम्मद हफीज भी शकिब-अल-हसन को कैच थमा बैठे। दोनों के जाने के बाद रनरेट में कमी आई। 43वें ओवर में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज हारिस सोहेल केवल छह रन बना सके। टीम के कप्तान सरफराज अहमद सैफुद्दीन की गेंद पर चोट लगकर रिटायर हर्ट हो गए।

उनके जाने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई। वहाब (2) सैफुद्दीन की गेंद पर होल्ड हुए वहीं शादाब मुस्ताफिजुर को कैच थमा बैठे। आखिरी ओवर में मुस्ताफिजुर ने इमाद वसीम(43) और मोहम्मद आमिर (8) को आउट  किया। आखिरी गेंद खेलने सरफराज अहमद क्रीज पर आए और केवल सिंगल ले पाए।

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार है:

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमदुल्ला, लिटन दास, मोसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान
पाकिस्तान: फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed