INDvBAN: भारत की मुट्ठी में डे नाइट टेस्ट, दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने
{"_id":"5dd8dff18ebc3e54aa6b23f2","slug":"live-score-and-latest-coverage-of-india-vs-bangladesh-day-night-test-match-day-2","type":"live","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: भारत की मुट्ठी में डे नाइट टेस्ट, दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 23 Nov 2019 07:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 23 Nov 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:45 PM, 23-Nov-2019
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल की समाप्ति तक बांग्लादेश की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर नबाद लौटे, लेकिन दिन की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने ताइजुल इस्लाम को पवेलियन की राह दिखा दी। इशांत ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए और उमेश यादव के खाते में दो विकेट गए।
डे नाइट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित की। कप्तान विराट कोहली (136) ने शानदार शतक जड़ा और गुलाबी गेंद से सैकड़ा जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
रहाणे ने (51) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। इशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई और फिर बांग्लादेशी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिके। मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभालेने की पूरी कोशिश की है और 59 रन बनाकर वह जमे हुए हैं।
डे नाइट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित की। कप्तान विराट कोहली (136) ने शानदार शतक जड़ा और गुलाबी गेंद से सैकड़ा जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
रहाणे ने (51) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। इशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई और फिर बांग्लादेशी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिके। मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभालेने की पूरी कोशिश की है और 59 रन बनाकर वह जमे हुए हैं।
07:57 PM, 23-Nov-2019
आउटः 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत ने मेहदी हसन को कोहली के हाथों कैच करवा दिया। इशांत की गेंद पर हसन के बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधे फर्स्ट स्लिप में खड़े कप्तान कोहली के हाथों में पहुंच गई। हसन सिर्फ 15 रन ही बना सके। बांग्लादेश का स्कोर: 25 ओवर्स में 133/5, मुश्फिकुर रहीम (51), तैजुल (00)।
विज्ञापन
07:24 PM, 23-Nov-2019
उमेश यादव के ओवर की तीसरी गेंद पर महमूदुल्लाह ने सिंगल लिया, लेकिन उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई। फिजियो मैदान पर आए हैं और महमूदुल्लाह को मैदान से बाहर जाने की सलाह दी। फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। रहीम के साथ उनकी अच्छी पार्टनरशिप चल रही थी। महमूदुल्लाहा की जगह मेहदी हसन स्ट्राइक पर आए हैं। बांग्लादेश का स्कोर: 19 ओवर्स में 82/4, मुश्फिकुर रहीम (24), मेहदी (00)
07:03 PM, 23-Nov-2019
इस बीच एक और जोरदार अपील, उमेश की गेंद पर अंपायर ने मुश्फिकुर रहीम को पगबाधा आउट करार दिया, लेकिन बल्लेबाज ने रीव्यू लिया और फैसला बदलना पड़ा। इस तरह बांग्लादेश का स्कोर: 17 ओवर्स में 68/4, मुश्फिकुर रहीम (17), महमूदुल्लाह (32)
06:34 PM, 23-Nov-2019
लगातार विकेटों के बीच क्रीज पर संभलते दिख रहे बांग्लादेशी बल्लेबाज। 12वें ओवर में मोहम्मद शमी को दो चौके लगे। बांग्लादेश का स्कोर: 12 ओवर्स में 53/4, मुश्फिकुर रहीम (16), महमूदुल्लाह (19)
06:08 PM, 23-Nov-2019
आउट: इशांत शर्मा अपने पूरे शबाब पर। पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले इस पेसर का दूसरी पारी में तीसरा शिकार बने सलामी बल्लेबाज इमरुल कयेस। 5 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के बल्ले का बाहरी किनारा स्लिप पर गया, जहां मुस्तैद कोहली ने कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:02 PM, 23-Nov-2019
OUT: टी-सेशन के ठीक बाद भारत को मिली तीसरा सफलता। उमेश यादव की गेंद पर मोहम्मद मिथुन ने एक आसान सा कैच शमी को थमा दिया। मिथुन के छह रन पर आउट होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 9/3 हो गया।
05:41 PM, 23-Nov-2019
टी-ब्रेक: बांग्लादेश की इस वक्त हालत खराब है। स्कोर 7-2 है और 39 ओवर अब भी शेष है। फ्लडलाइट्स के नीचे लग रहा है कि खेल दूसरे ही दिन खत्म हो जाएगा। इशांत-उमेश और शमी की घातक बाउंसर्स का बांग्लादेशी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं।
05:29 PM, 23-Nov-2019
A 2-day Test?? #IndvBan #PinkBallTest
— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 23, 2019
05:24 PM, 23-Nov-2019
बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा: एक बार इशांत का जादू चला। कप्तान मोमिनुल हक दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले आउट। ऊपर पिच की गई पर मोमुनिल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे साहा ने इस कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। बांग्लादेश का स्कोर: 2.5 ओवर्स में 2/2, इमरुल कयेस (2), मोहम्मद मिथुन (0)