पंजाब ने बंगलोर को चौंकाया, 22 रनों से दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में हुए आईपीएल-8 के 50वें मुकाबले में बारिश के चलते हुई देरी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों टीमें 10-10 ओवर की बल्लेबाजी की। बंगलोर ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 6 विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। जवाब में बंगलोर की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 22 रन से हराकर मैच जीता। आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही। उसके स्टार बल्लेबाज बल्ले से कमाल नहीं कर पाए।
आरसीबी की तरफ से मनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं क्रिस गेल 17, विराट कोहली 19 और एबी डीविलियर्स 10 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 2, सरफराज खान 4 और डेविड वाईस ने 4 रन ही बना पाए।
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अनुरीत सिंह और अक्षर पटेल रहें, दोनों ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल के शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
पंजाब ने आरसीबी को दिखाया अपना रौब
इससे पहले बारिश के चलते रोक दिया गया था। करीब 9:30 बजे बारिश थमी लेकिन मैदान गीला होने के चलते मैच बाधित है। अंपायरों द्वारा लगातार मैदान का निरीक्षण किया गया, लेकिन मैदान का आउटफील्ड गीला होने के कारण 10:30 बजे तक मैच बाधित रहा। मैच को शुरू करने करने के लिए अंपायरों द्वारा मैदान में तीन बार निरीक्षण किया गया। लेकिन मैदान की आउटफील्ड गीली होने के चलते मैच लगातार बाधित रहा। पहला निरीक्षण 9:30 बजे, दूसरा 10:05 बजे और तीसरा निरीक्षण 10:25 बजे पर किया गया।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बुलावे पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत तेज रही। मैच 10-10 ओवर होने के टीम के दोनों ओपनर्स रिद्दिमन साहा और मनन वोहरा ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। दूसरे ओवर में साहा ने तीन चौके और एक छक्का लगाया और दो ओवर में ही टीम का स्कोर 34 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन तीसरे ओवर में वह कैच आउट हो गए। साहा ने 12 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्का लगाकर 31 रन बनाए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने वोहरा के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच 5वें ओवर में टीम को दूसरा झटका दूसरे ओपनर मनन वोहरा के रुप में लगा। वोहरा ने 6 गेंदों में एक छक्का लगाते हुए 11 रनों का योगदान दिया। इसी ओवर में मैक्सवेल भी हिट लगाने के चक्कर में 10 रन बनाकर चलते बने। इस बीच मिलर ने आते ही लगातार दो छक्के लगाए। लेकिन पांचवें ओवर में वह (14) स्टंप आउट हुए। 9वें ओवर में कप्तान बैली (13) यजुवेंद्र चहल के दूसरे और आरसीबी के पांचवें शिकार बने। आखिरी ओवर में टीम को एक और झटका लगा।