फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Daredevils In IPL

बारिश ने फिर धोया मैच, RCB भी प्लेऑफ में

Sun, 17 May 2015 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 May 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Daredevils In IPL

बारिश ने एक बार फिर आईपीएल-8 का मुकाबला धो दिया लेकिन इसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को मिला और प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

आईपीएल-8 का 55वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के लिए बेहद निर्णायक था लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने अभी 1.1 ओवर ही खेले थे कि बारिश ने खेल में खलल डाल दिया जिससे आगे का खेल नहीं हो सका और मैच को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


मैच के रद्द होने से आरसीबी और दिल्ली को एक-एक अंक मिल गए। इस एक अंक के सहारे आरसीबी के 14 मैचों से 7 जीत के साथ 16 अंक हो गए। उसके 2  मैच बारिश से धुल गए जिससे उसे 1-1 करके 2 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्लेऑफ में 3 टीमें पहुंच चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंची थी जबकि राजस्थान रॉयल्स ने कल कोलकाता को हराकर अंतिम 4 में जगह बनाई।

इससे पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 69 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान जेपी डुमिनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और नाबाद 67 रन बनाए। बंगलोर की ओर से हर्शल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा यजुवेंद्र चहल ने भी 2 सफलता हासिल की।

DD ने RCB को दिखाया अपने बल्ले का दम

LIVE: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Daredevils In IPL

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बुलावे पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत शानदार रही। क्या मिचेल स्टॉर्क या डेविड वॉइस। टीम के दोनों ओपनर्स क्विंटन डी कॉक और श्रेयस अय्यर ने सधी हुई बल्लेबाजी की। दोनों ने तेज खेल दिखाते हुए मात्र 6 ओवरों में ही 50 का आंकड़ा पार किया। इसी बीच 7वें ओवर में हर्षल पटेल ने श्रेयस अय्यर (20) को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दी।

लेकिन पहला झटका खाने के बाद भी कॉक के बल्ले से आग कम नहीं हुई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। चौका लगाकर कॉक ने अपनी फिफ्टी पूरी की। 11वें ओवर में कॉक ने छक्का लगाकर टीम को 100 के आंकड़े के पार पहुंचाया। अगले ओवर में कॉक (69) यजुवेंद्र चहल का शिकार बने। कॉक के आउट होते ही आरसीबी को बड़ी राहत मिली।

14वें ओवर में चहल की गेंदों पर पहले दिल्ली के कप्तान जेपी डुमिनी ने दो लगातार और फिर युवराज सिंह ने एक छक्का लगाया। हालांकि दूसरे छक्के पर वह बाउंड्री पर अपना कैच थमा बैठे और आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed