फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Royal Challengers Bangalore, Kolkata Knight Riders, IPL 8

RCB ने खत्म किया घर में हार का सिलसिला, 5वें मैच में पहली जीत

Sat, 02 May 2015 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 May 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Royal Challengers Bangalore, Kolkata Knight Riders, IPL 8

बारिश से बाधित आईपीएल-8 का 33वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने मंदीप सिंह के साहसिक बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 गेंद शेष रहते हरा दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


बंगलुरू में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 115 रन बनाते हुए 112 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। उसकी ओर से युवा बल्लेबाज मंदीप सिंह ने गजब का साहस दिखाया और अंतिम ओवर में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने महज 18 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने भी 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोलकाता ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। उसकी ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए और वह भी 17 गेंदों में। ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 23 रनों का योगदान दिया। बंगलोर के लिए मिचेल स्टॉर्क, यजुवेंद्र चहल और डेविड वेस ने एक-एक विकेट झटके। टॉस के बाद आई बारिश के कारण मैच के ओवरों की संख्या घटाकर 10-10 ओवरों की कर दी गई।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने अपने घर में लगातार 4 हार के बाद पहली जीत का स्वाद चखा है। टूर्नामेंट में उसकी 8 मैचों में यह चौथी जीत है और अंकतालिका में वह तीसरे स्थान पर आ गई है। जबकि कोलकाता की टीम को 9 में से चौथी हार का सामना करना पड़ा और चौथे पायदान पर खिसक गई।

कोहली के जीवनदान के बाद रसेल की विस्फोटक पारी

LIVE: Royal Challengers Bangalore, Kolkata Knight Riders, IPL 8

टॉस गंवाने के बाद गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई जिस कारण लगभग 3 घंटे तक मैच बाधित रहा। बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच के शुरू होने में लंबा समय निकल गया। लेकिन बाद पौने 7 बजे से जब खेल शुरू हुआ तो ओवरों की संख्या घटाकर 10-10 ओवरों की कर दी गई।

केकेआर की पारी की शुरुआत करने कप्‍तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा करने आए तो दोनों ने 2 ओवर में 20 रन बना लिए। लेकिन इसके बाद दोनों बड़े शॉट नहीं लगा पाए और 4 ओवर में 34 ही बना पाए। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड वेस ने गंभीर को कैच आउट करा दिया। गंभीर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद उथप्पा का साथ देने आंद्रे रसेल क्रीज पर आए लेकिन उन्हें शुरुआत में क्षेत्ररक्षक विराट कोहली ने सीमारेखा के पास उनका आसान कैच टपका दिया। इस जीवनदान के बाद रसेल ने गजब की पारी खेली और 12 गेंदों में 32 रन ठोंक दिए। इस बीच यजुवेंद्र चहल ने उथप्पा (23) को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। दोनों ने 3 ओवर में 38 रन जोड़े।

रसेल का साथ देने रेयान टेन डश्चेज को क्रीज पर भेजा गया। दोनों ने आतिशी पारी जारी रखा। लेकिन नौंवें ओवर की चौथी गेंद पर रेयान के शॉट पर एक रन चुराने के प्रयास में रसेल रन आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 45 रनों ‌(5 चौका और 3 छक्‍का) की आतिशी पारी खेली। हालांकि वह मुंबई इंडिंयस के हरभजन सिंह के 19 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड से दूर रह गए।

KKR के गेंदबाजों ने अंत तक RCB को किया परेशान

LIVE: Royal Challengers Bangalore, Kolkata Knight Riders, IPL 8

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को कोलकाता से मिले 112 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर में हासिल करना था। उसकी ओर से पारी की शुरुआत करने कप्‍तान विराट कोहली और क्रिस गेल आए। हालांकि इस बार गेल की जगह कोहली ने आतिशी पारी की शुरुआत की।

लेकिन बाद में गेल भी चार्ज हो गए और एक के बाद एक करके 3 छक्के जड़ दिए। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रॉड हॉग ने गेल को आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट कराया। गेल ने 9 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। इसके बाद कोहली का साथ देने एक और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स क्रीज पर आए हालांकि वह आज कोई कमाल नहीं दिखा पाए। वह 4 गेंदों में 2 रन बनाने के बाद पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड हो गए।

कोलकाता के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में लगातार संघर्ष किया। उसे बड़ी सफलता उस समय मिली जब आठवें ओवर में रसेल ने विपक्षी कप्तान को कैच आउट करा दिया। कोहली 20 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के लगाकर आउट हुए। इसके बाद मेजबान बंगलोर टीम की आस मंदीप सिंह और डेविड वेस पर टिकी थी जिसमें वे टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे।


आरसीबी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। नौंवे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर उमेश यादव पर लगातार चौका लगाने के बाद मंदीप सिंह ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। फिर इसके बाद 2 लगातार गेंदों पर छक्‍का जड़कर टीम को टूर्नामेंट की चौथी जीत दिला दी। मंदीप 45 और वेस 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed