फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: rajasthan royals vs royal challengers banglore, ipl 8

राजस्थान रॉयल्स पर भारी पड़े आरसीबी के रणबांकुरे

Sat, 25 Apr 2015 03:28 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
LIVE: rajasthan royals vs royal challengers banglore, ipl 8

आईपीएल-8 के 22 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट और 23 गेंद रहते हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले राजस्थान ने अपने खेल के विपरीत प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


राजस्थान से मिले आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम को ओपनिंग देने क्रिस गेल के साथ खुद कप्तान विराट कोहली (नाबाद 62) आए। दोनों ने राजस्थान के गेंदबाजों पर कहर बरपाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पांचवे ओवर में राजस्थान के कप्तान शेन वॉटसन ने गेल (20) को आउट कर अपनी टीम को बड़ी राहत दी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने एबी डीविलियर्स (नाबाद 47) पहुंचे। अपने तेज स्वाभाविक खेल के अनुरुप एबी ने आते ही तेज खेलना शुरू किया।

दोनों बल्लेबाजों ने आतिश खेल दिखाते हुए 13वें ओवर में ही 100 आकंड़ा पार किया। इस बीच कोहली ने अपने पचास रन पूरे किए। दोनों आखिर तक नाबाद रहे। दोनों ने 70 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की।

7वें नंबर की टीम नंबर वन पर पड़ी भारी

LIVE: rajasthan royals vs royal challengers banglore, ipl 8

इससे पहले आरसीबी के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्स की शुरुआत टीम के अनुकूल नहीं रही। दोनों ओपनर्स अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन ने दो ओवर के बाद तेज खेलना शुरू किया ले‌किन 5वें ओवर में राजस्‍थान को पहला झटका रहाणे (18) के रुप में लगा। अगले ओवर में वॉटसन (26) भी चलते बने। टीम ने अपने दोनों ओपनर्स मात्र 5 गेंदों के भीतर गंवा दिए।

दो विकेट गिर जाने के बाद दबाव में आई राजस्‍थान ने धीमी गति से खेलना शुरू किया। 10वें ओवर में यजुवेंद्र चहल के चोटिल होने के चलते उनकी बाकी बची गेंद ‌कप्तान विराट कोहली ने की। दरअसल, चहल गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज करुण नायर के कैच को ड्रॉप कर बैठे, साथ में हाथ भी चोटिल करा बैठे। इस ओवर में कोहली ने नायर (16) को रनआउट कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। 12वें ओवर में राजस्‍थान ने अपना चौथा विकेट दीपक हुडा (1) के रुप में गंवाया। अगले ओवर में चहल ने संजू सैमसन (4) को बोल्ड कर अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई।

एक तरफ राजस्‍थान अपने विकेट लगातार खोता रहा तो दूसरे छोर पर स्टीवन स्मिथ डटे रहे। 15वें ओवर में टीम ने 100 का आकंड़ा छुआ। 18वें ओवर में स्टॉर्क ने आकर अपनी पहली गेंद पर ‌खतरनाक स्मिथ (31) को आउट कर टीम की झोली में छठा विकेट डाला। इसी ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी (20) के रुप में राजस्‍थान ने अपना सातवां विकेट खोया। जेम्स फॉकनर (4) के रुप में आरसीबी को आठवीं सफलता मिली। मैच के आखिरी ओवर में स्टॉर्क ने एक विकेट और लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed