राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रन से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में हुए आईपीएल के तीसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। राजस्थान ने पंजाब को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन इसके जवाब में पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
राजस्थान से मिले 163 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही। ओपनर वीरेंद्र सहवाग पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। 32 के स्कोर पर रिद्दीमन साहा (7) के रुप में पंजाब ने दूसरा विकेट गंवाया। वह रन आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा पाए और मात्र 7 रन बनाकर जेम्स फॉकनर का शिकार बने।
हालांकि एक छोर से ओपनर मुरली विजय ने मोर्चा संभाले रखा लेकिन अर्धशतक से चूक गए और दुर्भाग्यशाली रहे। मुरली 37 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। डेविड मिलर (23) के रुप में पंजाब को पांचवां झटका लगा।पंजाब ने अक्षर पटेल (24) के रुप में छठा और मिशेल जॉनसन (0) के रुप में सातवां विकेट खोया। राजस्थान टीम के दो फिल्डरों टिम साउदी और नायर की जुगलबंदी की बदौलत आठवें विकेट के रुप में पंजाब ने अपने कप्तान जॉर्ज बैली (24) का विकेट खोया।
दरअसल, साउदी बाउंड्री पर कैच पकड़े ही थे और उन्होंने सीमा रेखा छूने से पहले गेंद को उछाल दिया। उसी वक्त नायर ने उस कैच को लपककर शानदार कैच पकड़ा।
फॉकनर ने राजस्थान की बचाई लाज
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में टीम के ओपनर अजिंक्य रहाणे कोई खाता नहीं खोल पाए थे। वहीं, दूसरे ओवर में बड़ी हिट लगाने के चक्कर में शून्य पर कैच आउट हो गए। तीसरे ओवर में पंजाब टीम के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने राजस्थान के दूसरे ओपनर संजु सेमसन को पगबाधा आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।
दूसरा विकेट गंवाने के बाद राजस्थान टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ करुण नायर बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन स्मिथ के साथ नायर सिर्फ 21 रन ही जोड़ पाए और अक्षर पटेल की गेंद पर 8 रन बनाकर बोल्ड हो गए। तीन विकेट गिरने के बाद स्मिथ का साथ देने स्टुअर्ट बिन्नी पहुंचे। दोनों ने संभलकर खेलना शुरू किया। लेकिन 11वें ओवर में मिशेल जॉनसन की ललचाई गेंद पर स्मिथ (33) बाउंड्री पर अपना कैच देकर टीम का चौथा विकेट गंवा बैठे।
इसी ओवर में जॉनसन ने बिन्नी (13) को विकेट के पीछे आउट कर अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने दीपक हुड्डा और जेम्स फॉकनर पहुंचे। दोनों ने पहले संभलकर खेला फिर लय में आते ही दोनों पंजाब के गेंदबाजों पर टूट पड़े। शुरुआत में ही ग्लेन मैक्सवेल ने उनका एक कैच लपका दिया।
हालांकि मैच आसान नहीं था लेकिन अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने मैक्सवेल के चेहरे पर शिकन जरुर पैदा कर दी। इस बीच राजस्थान ने सौ का आंकड़ा पार किया। 17वें ओवर में दीपक (30) के रुप में राजस्थान को छठा झटका लगा। आखिरी दो ओवर में फॉकनर ने तेज खेलना शुरू किया। 19वें ओवर की तीन गेंदों में फॉकनर (46) ने पहले छक्का, फिर चौका और फिर छक्का लगाया। लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए और आखिरी ओवर में बाउंड्री पर मिलर के शानदार कैच का शिकार बन गए।