फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: pakistan vs zimbabwe, world cup 2015 league match

मेडन जीत के लिए पाक को बहाना पड़ा पसीना

Mon, 02 Mar 2015 09:09 AM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
LIVE: pakistan vs zimbabwe, world cup 2015 league match

ब्रिसबेन में पाकिस्तान-जिम्बाव्बे के बीच हुए 23वें वर्ल्ड मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाव्बे को 20 रनों से हरा दिया। हालांकि मैच जीतने में पाक टीम को काफी पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की यह पहली जीत है। पिछले दो मैचों में हार के बाद मिसबाह उल हक की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेल रही पाक टीम ने कमजोर टीम जिम्बाव्बे को हराकर अपना खाता खोल लिया है।
विज्ञापन


पाक टीम के कप्तान मिसबाह उल हक (73) को छोड़ दे तो उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज जिम्बाव्बे के गेंदबाजों को छका नहीं पाया। उमर अकमल और हरीश सोहेल ने कुछ देर मिसबाह का साथ जरूर निभाया। इसके अलावा वाहेब रियाज ने आखिर में बड़ी हिट से टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। जिम्बाव्बे की ओर से सबसे सफल फिरकी गेंदबाज सीन विलियम्स रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 48 रन देकर पाक टीम के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार फ्लॉप रहे पाक बल्लेबाज

LIVE: pakistan vs zimbabwe, world cup 2015 league match

पहले भारत, वेस्टइंडीज और अब जिम्बाव्बे के खिलाफ भी पाक बल्लेबाज नहीं चले। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। 1 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपना विकेट नासिर जमशेद (1) के रूप में गंवाया। स्कोर 3 रन और आगे ही बढ़ पाया था कि दूसरे ओपनर अहमद शहजाद बिना खाता खोले आउट हो गए।

उसके बाद क्रीज पर आए हरीश सोहेल और कप्तान मिसबाह उल हक ने पारी को आगे संभालने की कोशिश की। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और टीम को संकट से उबारना चाहा लेकिन 27 के निजी स्कोर पर सोहेल भी आउट हो गए।

टीम को संकट से उबारने के लिए एक छोर से कप्तान मिसबाह डटे रहे और उन्होंने अपनी फिफ्टी से टीम को संजीवनी देने की कोशिश की। उमर अकमल (33) उनका साथ ज्यादा देर तक नहीं निभा पाए। उनके आउट होते ही अगली ही गेंद पर शाहिद आफरीदी (0) ने अपना वि‌केट गंवा दिया।

155 के स्कोर पर टीम के छठे बल्लेबाज सोहेब मकसूद (21) भी चलते बने। इस बीच पाक बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर बमुश्‍किल 200 के पार पहुंचाया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मिसबाह (73) हिट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। मिसबाह के अलावा सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे वाहेब रियाज ने भी अर्धशतक लगाया।

क्रीज पर आखिर तक वाहेब रियाज (54) और सोहेल खान (6) नाबाद रहे।

जिम्बाव्बे की भी खराब शुरूआत

LIVE: pakistan vs zimbabwe, world cup 2015 league match

पाकिस्तान की तरह जिम्बाब्वे की शुरूआत भी बेहद खराब रही। पाकिस्तान के 235 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम को पहला झटका 14 रन पर मोहम्मद इरफान ने दिया। पाक टीम के तेज गेंदबाज इरफान ने जिम्बाव्बे को दो और झटके दिए।

74 रन अपने तीन विकेट गंवाने के बाद जिम्बाव्बे टीम के दो बल्लेबाजों ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स ने पारी को संभालने की कोशिश की। इस दौरान टेलर ने अपना अर्धशतक लगाया। लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह वाहब रियाज का शिकार बन गए।

150 के स्कोर पर विलियम्स (33) भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें राहत अली ने आउट किया। कुछ देर बाद इरफान ने फिर गेंदबाजी संभाली और टीम को एक और सफलता दिलाई। स्कोर 2 रन और आगे ही बढ़ पाया था कि वहाब की गेंद का जादू चला और जिम्बाव्बे ने अपने दो और विकेट गवांए। वहाब ने टीम को सातवीं और आठवीं सफलता दिलाई। आखिर ओवर में ‌जिम्बाव्बे ने अपना 9वां विकेट और 10वां विकेट गंवाया। आखिरी विकेट वहाब को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed