फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Pakistan Vs Ireland In world Cup

आयरलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

Mon, 16 Mar 2015 08:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
LIVE: Pakistan Vs Ireland In world Cup

वर्ल्ड कप का 42वां और अंतिम लीग मैच एक तरह से नॉकआउट मुकाबला बन गया था, इस मैच की विजेता टीम को अगले दौर में जाने का मौका मिलना था जिसमें अनुभवी पाकिस्तान उलटफेर में माहिर आयरलैड पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


एडिलेड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने ओपनर सरफराज अहमद के शानदार शतक (नाबाद 101 रन, 124 गेंद, 6 चौका) के दम पर 46.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 238 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। सरफराज के 38 मैचों के करियर का उनका यह पहला शतक है। शतक जड़ने से पहले उन्होंने अहमद शहजाद (63) के साथ पहले विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी भी की। उमर अकमल (नाबाद 20) ने विजयी चौका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाक गेंदबाजों की जोरदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका और 50 ओवर में पूरी टीम 237 रन बनाकर आउट हो गई। आयरलैंड की ओर से ओपनर और टीम के कप्तान विलियम पोटरफील्ड ने शानदार 107 रनों (11 चौके और एक छक्का) की पारी खेली। इस शतक के साथ वह ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एसोसिएट सदस्य देश की टीम की अगुवाई करते हुए वर्ल्ड कप में शतक जमाया।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज वहाब रियाज को 3 जबकि सोहैल खान और राहत अली और 2-2 विकेट मिले। हालांकि अपने कोटे के पूरे 10 ओवर डालने के बावजूद शाहिद अफरीदी एक भी विकेट नहीं झटक सके।

पूल-बी में शामिल आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच यह निर्णायक मुकाबला था। इस पूल से भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले ही अंतिम आठ में पहुंच चुकी थी। जबकि टूर्नामेंट के लीग मुकाबले के अंतिम दिन खेले गए पहले मैच में यूएई को हराकर वेस्टइंडीज ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अगर टाई हो जाता तो रन रेट के आधार पर विंडीज टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाक जोरदार जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गया।

इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल का लाइन अप तय हो गया है। 18 मार्च को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका, 19 मार्च को भारत और बांग्लादेश, 20 को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया तथा 21 को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

नाजुक मौके पर पाक की सलामी जोड़ी ने दिखाया दम

LIVE: Pakistan Vs Ireland In world Cup

आयरलैंड ने पाकिस्‍तान के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा। सरफराज अहमद (नाबाद 101) और अहमद शहजाद की (63) सलामी जोड़ी ने बेहद सहमे हुए अंदाज में शुरुआत की लेकिन एक बार क्रीज पर ‌जम जाने के बाद दोनों ने संयमित खेल दिखाते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाज छोटे से किंतु चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के जवाब में कोई हड़बड़ी नहीं करना चाह रहे थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

स्टुअर्ट थॉम्पसन ने 23वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने अहमद शहजाद को 63 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया। आयरलैंड को दूसरी सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और 25वें ओवर में हैरिस सोहैल (3) रन लेने को लेकर हुई गफलत में रन आउट हो गए।

जल्दी-जल्दी लगे दोहरे झटके के बाद टीम को संभालने के लिए सरफराज का साथ देने कप्तान मिस्बाह-उल-हक (39) क्रीज पर आए और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत की उम्मीदों से दूर नहीं ‌किया। हालांकि मिस्बाह हिटविकेट हो गए।

शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद कप्तान पोटरफील्ड ने जमाया शतक

LIVE: Pakistan Vs Ireland In world Cup

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पारी की शुरुआत करने कप्तान विलियम पोटरफील्ड पॉल स्टर्लिंग के साथ क्रीज पर आए। दोनों ने धीमे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाना शुरू ही किया था कि नए गेंदबाज एहसान आदिल ने चौथे ओवर में ही स्टर्लिंग (3) को पगबाधा कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी।

शुरुआती झटके के बाद आयरलैंड अभी अपना स्कोर 56 रन तक पहुंचा पाया था कि 11 रन बनाकर खेल रहे एड जोएस को वहाब रियाज ने विकेट के पीछे कैच आउट कराकर वापस भेज दिया। पाक को तीसरी सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और राहत अली ने विस्फोटक बल्लेबाज निएल ओ ब्रायन (12) को विकेट के पीछे कैच कराकर टीम को तीसरी सफलता दिला दी।

दूसरे छोर पर टिके आयरिश कप्तान ने एंडी बाल्बीरेनी (18) के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम को सौ के पार पहुंचाया। साथ ही उन्होंने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। पोटरफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। यह उनके करियर का सातवां शतक है। हालांकि शतक बनाने के बाद वह ज्यादा देर क्रीज पर टिके नहीं रह स‌के और 107 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद आयरिश बल्लेबाजी बिखर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed