फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: kings xi punjab vs mumbai indians, ipl 8

भज्जी ने बल्ले से दिखाया दम, पर नहीं टाल सके मुंबई की हार

Mon, 13 Apr 2015 03:23 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
LIVE: kings xi punjab vs mumbai indians, ipl 8

मुंबई में चल रहे आईपीएल-8 के सातवें मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग और कप्तान जॉर्ज बैली की आतिशी पारी की शानदार बैटिंग की बदौलत पंजाब ने मुंबई को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रनों का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन


इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के शुरुआती बल्लेबाज अपने ही होमग्राउंड में फ्लॉप रहे। लेकिन हरभजन सिंह की धुआंधार पारी ने मैच का रोमांच बढाया लेकिन हार नहीं टाल सकी। मुंबई की 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब ने मुंबई पर 18 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (0) हिट लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। जोरदार झटका लगने के बाद मुंबई अभी संभली भी नहीं थी कि आदित्य तारे (7) के रुप में मुंबई ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। 6वें ओवर में मिशेल जॉनसन ने एरोन फिंच (8) को बोल्ड कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

तीन विकेट गंवाने के बाद कोरी एंडरसन ने टिककर खेलने के बजाय तेज गति से खेलने की कोशिश की। लेकिन एक चौका लगाने के बाद एंडसरन (5) अक्षर पटेल की गेंद पर स्टंप हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने कीरोन पोलार्ड पहुंचे। अंबाती रायडू के साथ उन्होंने टीम के स्कोर को आगे बढाया। लेकिन दोनों की पार्टनरशिप ज्यादा नहीं चल पाई। रायडू मात्र 13 रन बनाकर जॉनसन का शिकार बने। मुंबई ने 46 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवाए। कीरोन पोलार्ड (20) के रुप में मुंबई ने अपनी आखिरी आस भी गंवा दी। पोलार्ड फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल का शिकार बने।

सातवें विकेट के रुप में मुंबई इंडियंस के पुछल्लों हरभजन सिंह और जगदीश सुचित ने आतिश बल्लेबाजी दिखाई। दोनों ने मात्र 35 गेंद में श्ातकीय रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर में हरभजन ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर मैच का रोमांच बढा दिया। भज्जी ने मात्र 19 गेदों में अपने पचास रन पूरे किए। अपनी तोड़े-फोडू पारी में भज्जी (64) ने कुल 5 चौके और 6 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में भज्जी छक्का लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

बैली के बल्ले की आग से मुंबई की छूटे पसीने

LIVE: kings xi punjab vs mumbai indians, ipl 8

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत धमाकेदार रही। वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ने टीम को तेज शुरुआत दी। 6वें ओवर में पंजाब के 50 रन पूरे हुए। सहवाग ने आतिशी पारी खेलते हुए एक छक्का और 6 चौकों की मदद से मात्र 19 गेंदों में 36 रन कूटे। पंजाब के 60 रन पर पहुंचने पर हरभजन सिंह ने मुंबई को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। भज्जी की गेंद पर पोलार्ड ने सहवाग का कैच लपका।

उसके बाद तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आए लेकिन वह इस बार भी बल्ले से धमाल मचाने में नाकाम रहे और मात्र 6 रन के स्कोर पर कैच आउट हुए। 11वें ओवर में हरभजन एक बार फिर अपनी टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने मुरली विजय(35) को बाउंड्री पर कैच आउट कराकर मुंबई को तीसरा झटका दिया।

तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान जॉर्ज बैली के साथ डेविड मिलर बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों बल्लेबाजों विकेट गिरने की सिलसिले को कुछ देर तक रोकने में कामयाब भी रहे। लेकिन लसित मलिंगा ने मिलर (24) को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया। पंजाब के कप्तान बैली (61) ने एक छोर से आतिशी पारी खेल दिखाते हुए मात्र 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में कुल 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed