IND Inning
25/0 (2.1 ov)
Sanju Samson 6(4)*
Abhishek Sharma 19 (9)
WI elected to bowl
{"_id":"582361484f1c1bc932b38f12","slug":"live-indvseng-first-test-match-2nd-day-rajkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsEng: दूसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम, भारत की ठोस शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsEng: दूसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम, भारत की ठोस शुरुआत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
मुरली विजय
- फोटो : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे राजकोट टेस्ट का दूसरे दिन ने ठोस शुरुआत की। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 25 और गौतम गंभीर 28 रन बनाकर वापिस लौटे। आखिरी सत्र में भारत ने धीमा मगर सधा हुआ खेल दिखाया और 23 ओवर में 63 रन जोड़े।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैड की पारी 160वें ओवर में बाद 537 रन पर सिमटी। दिन की शुरुआत में मोइन अली (117) ने अपना शतक पूरा कर पवेलियन लौटे किया। इसके बाद स्टोक्स ने एक छोर संभाले रखा मगर जॉनी बेयरस्टो (46), क्रिस वोक्स (4) और आदिल राशिद (5) पवेलियन लौट गए। बेन स्टोक्स ने भी शानदारी 128 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाया। दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों मे जमकर चौके-छक्के बरसाए और भारतीय गेंदबाजों के हौंसले पस्त कर दिए। भारतीय फील्डरों ने भी जमकर कैच टपकाए।
विज्ञापन
SCORECARD
पहले सत्र के 30 ओवर में 139 रन बने और 2 विकेट गिरे। दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 87 रन बनाए, जबकि 4 विकेट गंवाए। इस मैच में भारत की वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है। इंग्लैंड के बॉलर्स ने भारतीय सलामी जोड़ी को खासा तंग किया, मगर गंभीर-विजय की जोड़ी ने संयम बनाए रखा और रन बनाने के लिए खराब गेंद का इंतजार किया।
विज्ञापन
वहीं भारत की बात करें तो जडेजा ने 3, अश्विन, शमी और यादव को 2-2 और मिश्रा को 1 विकेट मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कागज पर दिखने वाली गहराई को मैदान में भी साबित किया। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन साझेदारियां निभाई और अखिरी दो विकेट के लिए 72 रन जोड़े।