{"_id":"57c186794f1c1bf638d4fa5d","slug":"live-india-vs-west-indies-first-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लोरिडा में मैच शुरू होते ही थम गया चार साल पुराना सिलसिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फ्लोरिडा में मैच शुरू होते ही थम गया चार साल पुराना सिलसिला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की धरती पर धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया क्रिकेट सीरीज खेलने पहुंची है। इसके साथ ही उसने दुनिया के 19वें देश में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का कारनामा कर लिया है। अमेरिका 19वां ऐसा देश हो गया है जहां टीम इंडिया कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पहुंची।
विज्ञापन
भारत ने टी-20 के रूप में पहली बार अमेरिकी धरती पर कोई क्रिकेट मैच खेला, हालांकि जिस कैरेबियाई टीम के साथ उसका मुकाबला हुआ वह पहले ही यहां पर दो मैच खेल चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को वेस्टइंडीज ने धोनी की टीम इंडिया को हराने के साथ ही इस धरती पर अपना अजेय रथ को कायम रखा है। इस जीत से उसके लगातार तीन जीत हो गए हैं। खास बात यह है कि 4 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच यहां खेला गया।
विज्ञापन
पिछले 6 साल में इस मैदान पर हुए हैं 4 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले
क्रिस गेल
हाल ही में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में कैरेबियाई प्रीमियर क्रिकेट लीग (सीपीएल) के छह मैच भी हुए थे जिसमें वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस मैदान का रिकॉर्ड भी फिफ्टी-फिफ्टी का रहा है।
तीन बार यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है तो तीन बार टीम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया है। मैदान के अनुभव के लिहाज से यहां वेस्टइंडीज टीम का पलड़ा भारी नजर आता है हालांकि वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टी-20 के बाद यहां पहला टी-20 खेलने उतरी और टीम इंडिया को कांटेदार मुकाबले में हरा दिया।
वैसे अमेरिका में इस मैच से पहले 4 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच हो चुके हैं और इन सभी में न्यूजीलैंड ने मैच खेला है। इस तरह से आज 6 साल बाद अमेरिका में एक सिलसिला तो थम ही जाएगा और वो है अमेरिकी धरती पर न्यूजीलैंड का सारे मैच में खेलने का रिकॉर्ड।
साथ ही खास बात यह है न्यूजीलैंड इन 4 मैचों से सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर सका है। जबकि वेस्टइंडीज ने अपने दोनों मैच जीते थे। जबकि एक श्रीलंका ने जीता।
फ्लोरिडा के फोर्ट लाडूरडेल के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजिनल पार्क स्टेडियम में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22 मई 2010 को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें किवी टीम को 28 रन से जीत मिली।
इसके बाद दूसरा मैच 23 मई 2010 को इन दोनों टीमों के बीच मैच हुआ जिसमें श्रीलंका की टीम विजयी रही थी 7 विकेट से।
इसके 2 साल बाद 2012 में 30 जून और 1 जुलाई को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया और दोनों ही मैच कैरेबियाई टीम ने क्रमशः 56 रनों और 61 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैदान पर क्रिस गेल का दबदबा रहा।
पिछले साल सचिन और वार्न की सीरीज भी रही थी हिट
अमेरिका में पिछले साल मास्टर्स ब्लास्टर्स सचिन तेंदुलकर और स्पिन के किंग ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न की ऑल स्टार सीरीज का आयोजन हुआ था जिसमें दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था।
मैचों को देखने के लिए खासी संख्या में दर्शक जुटे थे इनमें भी अनिवासी भारतीयों और एशिया से जुड़े लोग बहुतायत में थे। तीन मैचों की सीरीज का पहला टाइटल वार्न की वारियर्स टीम ने 3-0 से जीता था।
श्रीलंका के कुमार संगकारा सर्वाधिक 153 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंके गए थे। इस सीरीज में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा श्रीलंका के महेला जयवर्द्धने, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, एंड्रयू साइमंडस और वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श शामिल थे।
मैचों को देखने के लिए खासी संख्या में दर्शक जुटे थे इनमें भी अनिवासी भारतीयों और एशिया से जुड़े लोग बहुतायत में थे। तीन मैचों की सीरीज का पहला टाइटल वार्न की वारियर्स टीम ने 3-0 से जीता था।
श्रीलंका के कुमार संगकारा सर्वाधिक 153 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंके गए थे। इस सीरीज में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा श्रीलंका के महेला जयवर्द्धने, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, एंड्रयू साइमंडस और वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श शामिल थे।