187 गेंद रहते टीम इंडिया ने मार लिया मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में यह लगातार तीसरी जीत है। वर्ल्ड कप से पहले लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में वापसी हुई है। आज यूएई के खिलाफ आसान जीत दर्ज करने से पहले टीम इंडिया पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को भी धूल चटा चुकी है।
आज के मैच में यूएई की ओर से सबसे ज्यादा रन दाएं हाथ के बल्लेबाज शाइमन अनवर ने बनाए। आयरलैंड के खिलाफ 106 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले शाइमन ने इस मैच में भी अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को 75 रन से पहले आउट होने से बचा भी लिया था।
19 ओवरों में ही जीत लिया मैच
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। जो उनके लिए गलत साबित हुआ और पूरी टीम महज 102 रनों पर सिमट गई।
103 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद धीमी रही। कमजोर यूएई के गेंदबाजों ने टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा को बांध लिया था। दोनों धुंआधार बल्लेबाज काफी धीमा खेल रहे थे। इसी दौरान 7वें ओवर में मोहम्मद नवीद ने धवन (14) को सस्ते में पवेलियन भेजा।
इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर महज 29 रन था। धवन के आउट होने के बाद रोहित का साथ निभाने टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली पहुंचे। कोहली और रोहित की जोड़ी पहले धीमा खेलना शुरू किया लेकिन जल्दी ही दोनों लय में आ गए और मैदान के चारों ओर चौकों की बरसात करने लगे।
टीम इंडिया ने मात्र 18.5 ओवरों में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। कोहली (33) और रोहित (57) दोनों क्रीज पर नाबाद रहे।
50 से पहले यूएई ने गंवाए 5 विकेट
शुरुआती झटके के बाद यूएई ने संभलने की कोशिश की लेकिन अमजद अली (4) भुवनेश्वर कुमार के पहले शिकार बन गए। भुवनेश्वर का यह पहला वर्ल्ड कप मैच है और पिछले 2 मैचों में अनफिट होने के कारण नहीं उतर सके थे। भारत को तीसरी सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने कृष्ण चंद्रन को रैना के हाथों 4 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया। अश्विन को एक और सफलता स्विपनिल पाटिल के रूप में मिली जो उनकी गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए।
यूएई के अनुभवहीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अनुभवी भारतीय गेंदबाजों के आगे कहीं ढहर नहीं सके और उसके 44 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर गए।
लगातार संघर्ष कर रहे यूएई टीम को पुछल्ले बल्लेबाजों से भी कोई सहयोग नहीं मिला। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने रोहन मुस्तफा (2) को पगबाधा कराकर चलता किया। तो रवींद्र जडेजा ने अमजद जावेद (2) को अपना शिकार बनाया।
आयरलैंड के खिलाफ 106 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले शाइमन अनवर ने इस मैच में भी अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को 75 रन से पहले आउट होने से बचा भी लिया।