कोलंबो टेस्ट जीतने के लिए भारत को 8 विकेट की जरुरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 306 रन
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान के 33 रन बनाए।
टीम इंडिया के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दहाई के आंकड़े पर पहुंचने से पहले ही आर अश्विन ने ओपनर कौशल सिल्वा (1) को आउट कर अपनी टीम की झोली में पहली सफलता डाली।
तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा पहुंचे। अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे कुमार संगकारा ने शुरुआत अच्छी की। लेकिन वह ज्यादा देर मैदान में नहीं रुके। आर अश्विन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। संगकारा ने 18 रनों का योगदान दिया। संगकारा के आउट में खास बात यह रही कि सीरीज में हर बार अश्विन ने ही उन्हें आउट किया। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
इससे पहले अजिंक्य रहाणे (126) का शानदार शतक और मुरली विजय के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाई। जबकि कप्तान विराट कोहली 10 रन बनाकर चलते बने। उनके अलावा लगातार फ्लॉप चल रहे रोहित शर्मा (32) एक बार फिर बल्ले से नाकाम हुए हालांकि दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब जरुर हुए।
चौथे दिन अजिंक्य रहाणे का चला बल्ला
चौथे दिन खेल शुरुआत से ही टीम इंडिया के पक्ष में रहा। मुरली विजय (82) और अजिंक्य रहाणे (126) ने टीम के स्कोर को पहले धीरे-धीरे फिर तेजी से बढ़ाया। शतकीय साझेदारी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब छकाया।
पहले मुरली फिर रहाणे ने अपने-अपने पचासे पूरे किए। दोनों की 140 रनों की लाजवाब साझेदारी को थारिंदु कौशल ने रोका। उनके बाद क्रीज पर रहाणे का साथ निभाने पहुंचे कप्तान विराट कोहली फ्लॉप हुए। कोहली मात्र 10 रन बनाकर कौशल का दूसरा शिकार हुए।
रोहित शर्मा (32) का श्रीलंका सीरीज में फ्लॉप का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में वह दहाई का आकंड़ा पार करने में कामयाब रहे लेकिन अपनी इस पारी को वह आगे नहीं खींच सके।
रोहित के आउट होने से पहले रहाणे ने करियर की छठी सेंचुरी जड़ी। इस मैदान में 1999 के बाद तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने उतरे किसी भारतीय बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। शानदार खेल दिखाते हुए रहाणे ने कुल 10 चौके लगाए।
रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक सके। टी ब्रेक के तुरंत बाद स्टुअर्ट बिन्नी 11 रन बनाकर चलते बने। फिर आर अश्विन (19) और अमित मिश्रा (10) के रुप में भारत के कुल 8 विकेट गंवाए।