फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

भारत की 9 विकेट से बड़ी जीत, सीरीज भी की अपने नाम

Mon, 15 Feb 2016 06:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Feb 2016 06:04 AM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

मीरपुर में जूनियर टीम इंडिया के अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताबी जंग में हार के बाद निराशाजनक माहौल के बीच विशाखापत्तनम में धोनी की टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया और 'सुपर संडे' में पहली हार के बाद भारत को नायाब जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका को 2-1 से हराते हुए लगातार दूसरी टी-20 सीरीज अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर 84 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। शिखर धवन (46) ने अजिंक्य रहाणे (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए अविजित 55 रनों की साझेदारी भी की। धवन ने टी-20 में अपनी दूसरी बेस्ट पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व गेंदबाजी का फैसला भारत के लिए बेहद शानदार रहा और उसे पहले ही ओवर में 2 विकेट मिल गए। फिर लगातार झटकों के कारण श्रीलंका की टीम कभी संभल नहीं सकी और 18 ओवर के अंदर 82 रन पर आउट हो गई। शुरुआत में ही 5 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटकने वाले अश्विन ने मैच में 4 ओवर में महज 8 रन देकर 4 विकेट झटके।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीता है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही मैदान पर 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।

अश्विन ने दिलाई लाजवाब शुरुआत, 5 रन पर झटके 4 विकेट

LIVE: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

इससे पहले टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने के बाद भारत को इतनी शानदार शुरुआत मिलेगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने आज भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए पहला ओवर डाला और भारत को तीसरी ही गेंद एन डीकवेला (1) को स्ंटप आउट कर पर पहली सफलता दिला दी। इसके बाद अंतिम गेंद पर उन्होंने दिलशान तिलकरत्ने (1) को पगबाधा कर वापस भेज दिया।

शानदार शुरुआत के बाद अश्विन ने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर दिनेश चंडीमल (8) को आउट कर अपनी 5 गेंदों में तीसरी सफलता हासिल कर ली। साथी गेंदबाजों के बनाए दबाव का फायदा उन्हें मिला और फिर अपने अगले ओवर में असीला गुनारत्ने (4) को कैच आउट करा दिया। उन्होंने अपने लगातार 3 ओवर में 5 रन पर 4 विकेट झटक लिए।

श्रीलंका के लिए विकेटों का पतन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था और पारी के छठे ओवर में उसने अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया। मिलिंदा सिरिवारदाना आशीष नेहरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। श्रीलंका की आधी टीम सिर्फ 21 रन पर ही पवेलियन लौट गई।

खराब शुरुआत से श्रीलंका की टीम उबर नहीं सकी और 18 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से दासन शांका ने 19 रनों का सबसे बड़ा योगदान दिया। टीम के लिए शांका के बाद थिषारा परेरा ही दहाई का स्कोर कर सके। अश्विन के 4 विकेट के अलावा सुरेश रैना ने भी 2 विकेट लिए।

आसान लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा सस्ते में निपटे

LIVE: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को मैच और सीरीज में जीत हासिल करने के लिए 83 रनों का लक्ष्य मिला। पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन, दोनों ने तेज शुरुआत जरूर की लेकिन छठे ओवर में यह जोड़ी टूट गई। पहले विकेट के लिए दोनों ने 29 रन बनाए थे।

रोहित के जाने के बाद शिखर धवन का साथ देने क्रीज पर आए अजिंक्य रहाणे। दोनों ने आराम से खेलते हुए टीम को नौंवें ओवर में 50 के पार पहुंचा दिया। धवन (46) ने रहाणे (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए अविजित 55 रनों की साझेदारी भी की। धवन ने टी-20 में अपनी दूसरी बेस्ट पारी खेली। भारत ने 37 गेंद शेष रहते 14वें ओवर में ही मैच जीत लिया।

गेंद के लिहाज से भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह सबसे बड़ी जीत भी है। गजब का खेल दिखाने वाले अश्विन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed