फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs pakistan in asia cup final

पाक को हरा भारत बना एशिया चैंपियन

Sat, 04 Jan 2014 06:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs pakistan in asia cup final

क्रिकेट के मैदान पर साल का पहला फाइनल मुकाबला बेहद शानदार रहा और पाकिस्तान जैसे चिर-प्रतिद्वंद्वी को 40 रन से हराकर भारत ने एसीसी एशिया कप अंडर-19 पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


शारजाह में खेले मुकाबले में पाकिस्तान 50 ओवर में नौ विकेट पर 274 रन ही बना पाया। मध्य क्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम (नाबाद 102) ने एक छोर संभालकर भारतीय चुनौती का सामना किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। भारतीय कप्तान विजय जोल (100) और संजू सैमसन (100) ने शतकीय पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से नायाब गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने तीन विकेट हासिल किए। जबकि कुलदीप के अलावा चामा मिलिंद, दीपक हुडा और आमीर गानी को दो-दो सफलता मिली।

बड़े लक्ष्य के जवाब में पाक की शुरुआत खराब रही और उसने 88 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद समी असलम (87) ने कामरान गुलाम (नाबाद 102) के साथ पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की बड़ी साझेदारी की थी। कामरान ने 49वें ओवर में शतक लगाया।

जोल और संजू का शतक
कप्तान विजय जोल (100 रन, 120 गेंद, 7 चौका और 2 छक्का) शतक लगाकर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। आउट होने से पहले जोल ने संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी निभाई। विजय जोल ने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

पढ़ें- वीरू ही नहीं अफरीदी को भी लगा पहले दिन झटका

जोल के बाद संजू सैमसन ने भी शतक ठोका। हालांकि वह भी शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 87 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाए।

मिली आतिशी शुरुआत
इससे पहले ओपनर अंकुश बैंस ने अखिल हरवाडेकर (12) के साथ ताबड़तोड़ शुरुआत की और छह ओवर में ही 60 रन बना लिए थे। भारत का पहला विकेट अखिल हरवाडेकर (12) के रूप में गिरा।


इसके बाद बैंस भी आउट हो गए लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 34 गेंदों में 47 रन (7 चौका और 1 छक्का) का योगदान दिया।

तीसरे विकेट के लिए कप्तान विजय जोल ने संजू सैमसन के साथ 180 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम को तीन सौ के करीब पहुंचा दिया। हालांकि दोनों ही शतक लगाकर आउट हो गए।

पढ़ें- असल में सिर्फ 28 गेंदों में जड़ा एंडरसन ने रिकॉर्डतोड़ शतक!

भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 286 रन था लेकिन अगले 25 रन के अंदर टीम ने चार विकेट खो दिए।
पाक की ओर से जिया-उल-हक, जफर गोहर और कामरान अली ने दो-दो विकेट झटके।

युवा टीम इंडिया ने एशिया कप अंडर-19 के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था जबकि पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed