फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs New Zealand third test Third day

इंदौर टेस्टः तीसरे दिन का खेल खत्म, जीत की ओर बढ़ा भारत

Mon, 10 Oct 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs New Zealand third test  Third day
अश्विन - फोटो : getty
इंदौर के होलकर स्टेेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत मे कीवी टीम को 299 रन पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर  258 रन की बढ़त हासिल की। भारत के पास न्यूजीलैंड को दोबारा बल्लेबाजी करवाने का मौका था लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  भारत के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने गौतम गंभीर और मुरली विजय की जोड़ी उतरी। लेकिन चोट के कारण गंभीर गंभीर को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। फिलहाल मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा मैदान पर हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 18 रन बना लिए हैं। भारत की कुल लीड 276 रन की हो गई है। 
विज्ञापन



सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन 557 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अश्विन के कहर का सामना करना पड़ा। दिन के दूसरे सत्र में सधी शुरूआत करने वाली कीवी टीम को अश्विन ने एक के बाद एक झटके दिए।  चायकाल तक  6 विकेट खोकर 216 रन बना लिए थे। चायकाल के बाद न्यूजीलैंड के सातवां झटका रविंद्र जड़ेजा ने दिया। सेंटनर जड़ेजा की गेंद पर लेग स्लिप पर विराट कोहली को कैच दे बैठे। 
विज्ञापन


इसके बाद जमकर बल्लेबाजी कर रहे नीशम  भी 71 रन बनाकर अश्विन के शिकार बने। अश्विन ने 6 विकेट हासिल कर पूरी कीवी टीम को 299 पर समेट दिया। भारत को 258 रन की बढ़त हासिल हो गई है। भारत के लिए अश्विन ने 6 और जडेजा ने 2 विकेट लिए। मार्टिन गप्टिल 72 रन बनाकर रनआउट हुए। टॉम लेथन ने भी 53 रन बनाए। दूसरे सत्र में भारत ने 29 ओवर में 91 देकर 5 विकेट झटके। 118 रन पर पहला विकेट खोने वाली न्यूजीलैंड की आधी टीम 148 रन पर पवेलियन पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने जिस अंदाज में शुरुआत की उस हिसाब से लग रहा था कि वो मैच बचा लेगी। पहली दफा कीवी ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। 118 पर टॉम लेथम को वापिस भेजने के बाद अश्विन ने केन विलियमसन (8), रॉस टेलर (0) और ल्यूक रॉन्की (0) को आउट किया। फिर मार्टिन गप्टिल भी दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हो गए। जडेजा ने वॉटलिंग को लपकवाया और रहाणे को तीसरा कैच मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed