फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   live india vs england 5th test 3rd day

पारी और 244 रन से भारत की हार

Mon, 18 Aug 2014 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Aug 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
live india vs england 5th test 3rd day

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच से भारतीय टीम की जो दुर्गति शुरू हुई वह सीरीज के आखिरी मैच में भी जारी रही और टीम को एक बार फिर पारी और 244 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


चौथे टेस्ट में भी टीम इंडिया के धुरंधरों ने महज तीन दिन में समर्पण कर दिया था। उसी क्रम को जारी रखते हुए भारतीय टीम ने इस मैच में भी महज ढाई दिन में ही घुटने टेक दिए जिसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर ‘आराम’ करने का समय मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी की ही तरह दूसरी पारी में भी भारत के मात्र तीन बल्लेबाज ही दहाई का अंक छू सके। स्टुअर्ट बिन्नी ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान किया।

इंग्लैंड ने बनाए 486 रन, रूट का शतक

live india vs england 5th test 3rd day

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जिस तरह पहली पारी में 486 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया उससे उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाज भी दूसरी पारी में कुछ हिम्मत दिखाएंगे लेकिन फिर वही कहानी।

दोनों ओपनर मुरली विजय और गौतम गंभीर नौ रन तक पवेलियन लौट गए। चेतेश्वर पुजारा तो जैसे बल्लेबाजी ही भूल गए हों और अजिंक्य रहाणे लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेलने के बाद उस खुमारी से जैसे अब तक उबरे ही नहीं हैं।

कप्तान धोनी एक बार फिर तीन दिन में मैच खत्म करने के मूड में दिखे और मात्र पांच गेंद का सामना कर वापस लौट गए।

दौरे पर धोनी के आराम का आलम यह है कि चौथे मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भी उन्होंने पांचवें मैच की तैयारी के लिए नेट पर प्रयाप्त अभ्यास करना मुनासिब नहीं समझा।

धोनी समेत 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट

live india vs england 5th test 3rd day

दूसरी ओर विराट कोहली ने तो जैसे तय कर रखा है कि स्लिप में कैच थमाकर अपनी औपचारिकता निभानी है। उन्होंने ऐसा ही किया और 20 रन बनाकर चलते बने। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जोर्डन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।

इससे पहले सुबह 7 विकेट पर 385 रन से आगे खेलने उतरी जोए रूट ने नाबाद 149 रन की पारी खेल इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

क्रिस जोर्डन (20) अपने स्कोर में मात्र एक रन का इजाफा कर आउट हो गए लेकिन रूट को स्टुअर्ट ब्रॉड का अच्छा साथ मिला और दोनों ने नौवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली।

ब्रॉड ने 21 गेंदों की अपनी तेज तर्रार पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि आर अश्विन ने तीन और वरुण आरोन ने दो खिलाड़ियों का चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed