{"_id":"584cce184f1c1b13754497e3","slug":"live-india-vs-england-4th-test-day-4-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsEng: चौथे दिन का खेल खत्म, जीत की ओर बढ़ा भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsEng: चौथे दिन का खेल खत्म, जीत की ओर बढ़ा भारत
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड की बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल भारत के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बना लिए थे। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर अब भी भारत से 49 रन पीछे हैं और उसके सिर्फ 4 विकेट बाकी हैं। जेक बॉल दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए।
इससे पहले चौथे दिन का खेल पूरी तरह भारत के नाम रहा। भारत ने गेंद और बल्ले से कमाल का क्रिकेट दिखाया। हालांकि इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट ने 77 और जॉनी बेयरस्टो ने 50 नाबाद रनों की पारी खेली। भारत के लिए जडेजा और अश्विन ने 2-2 तथा भुवनेश्वर और जयंत यादव ने 1-1 विकेट झटका। मोइन अली और कीटन जेनिंग्स खाता भी नहीं खोल पाए। एलेस्टर कुक और बेन स्टोक्स 18-18 रन बनाकर आउट हुए।
LIVE SCORECARD
इससे पहले चौथे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार 235 रन की पारी खेली। कोहली एक ही साल में 3 दोहरे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। कोहली के अलावा जयंत यादव ने 104 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। जयंत 9वें नंबर शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। जयंत और कोहली ने नौवे विकेट के लिए 241 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा मोइन अली और जो रूट ने 2-2 विकेट लिए। हालांकि अली और राशिद ने 108 ओवर फेंके और करीब 370 रन लुटाए।
विज्ञापन
मैच के पांचवे और आखिरी दिन भारत चाहेगा कि वो इंग्लैंड के अंतिम 4 विकेट जल्द से जल्द चटकाए, ताकि उसे दूसरी पारी में बल्लेबाजी न करनी पड़े। भारत यदि इस मैच को जीत लेता है, तो वो सीरीज मे 3-0 से अजेय बढ़ बना लेगा। सीरीज का आखिरी और अंतिम मैच 16 दिसंबर से चैन्नई में खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड- 400 और 182/6
(जो रूट 77, जॉनी बेयरस्टो 50*, अश्विन 2/49)
भारत - 631 ऑलआउट
(विराट कोहली 235, मुरली विजय 136, जयंत यादव 104, राशिद 4/192)