{"_id":"2edc6754b292bf1bf55f62a57952642e","slug":"live-india-vs-ca-xi-warm-up-match-day-2-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लय में लौटे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज, मैच ड्रॉ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लय में लौटे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज, मैच ड्रॉ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन जहां भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया की तेज पिच का जायजा लिया।
पहले दिन तेज गेंदबाज वरुण आरोन के 4 विकेटों की मदद से टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को 243 रनों पर समेट दिया था। जिसके जवाब में भारत की शुरुआत तो खराब रही लेकिन बाद में मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने लय हासिल कर लिया और क्रीज पर टिके रहकर रन बनाने लगे। 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी ठोके लेकिन भारत की पहली पारी 375 रनों पर सिमट गई। रिदिमान साहा 51 रन बनाकर आउट होने वाले भारत के अंतिम बल्लेबाज रहे। उनसे पहले कप्तान विराट कोहली, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक लगाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आखिरी अभ्यास मैच के अंतिम दिन भारत के तेज गेंदबाज (इशांत शर्मा और उमेश यादव) लय में लौट आए। मैच के दूसरे और अंतिम दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम के 5 विकेट महज 83 रनों पर झटक लिए थे।

Trending Videos
4 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी
इससे पहले दो दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारत ने अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया और कल के नाबाद दोनों बल्लेबाजों ओपनर मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने आज अपने-अपने अर्धशतक लगाए।
94 गेंदों में 10 चौके की मदद से 66 रन बनाने के बाद भारतीय कप्तान ने रिटायर्ड हर्ट ले लिया। इसके थोड़ी देर बाद मुरली भी रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 60 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने भी कंगारू आक्रमण का जमकर सामना करते हुए अभ्यास किया और 56 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए जिससे कि अन्य बल्लेबाजों को मौका मिल सके।
रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से 2 रन से चूक गए और वह 48 रन पर आउट हो गए। जोश लॉलोर ने 4 विकेट झटके। बाद में रिदिमान साहा ने भी 51 रनों की पारी खेली।

इशांत और उमेश फॉर्म में लौटे
टेस्ट सीरीज से भारत की अभ्यास मैच में चिंता का कारण तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव का फॉर्म में नहीं होना था, लेकिन दूसरे अभ्यास मैच के अंतिम दिन दोनों ने अपनी लय हासिल कर ली और शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 में से 3 विकेट अपने नाम किए।
भारतीय पारी के 375 रनों पर सिमटने के बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया टीम को पहला झटका वरुण आरोन ने दूसरे ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर दे दी। इसके बाद उमेश यादव ने भी एक विकेट झटका।
फिर अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा ने टीम को तीसरी और चौथी सफलता जल्दी-जल्दी दिलाई। भारत को पांचवीं सफलता करन शर्मा ने हासिल की। भारत इस मैच को जीतने के बेहद करीब था क्योंकि उसके पास अभी भी 49 रनों की बढ़त हासिल थी जबकि सिर्फ 5 विकेट और झटकने थे, लेकिन मैच यहीं पर ड्रॉ खत्म हो गया। कंगारू टीम ने 5 विकेट पर 83 रन बनाए थे।