फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs Australia, 5th ODI, Sydney

मनीष के बल्ले से निकली साल की पहली जीत

Sat, 23 Jan 2016 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jan 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs Australia, 5th ODI, Sydney

सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ने तेजी से अपने खेल में सुधार लाया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अंतिम मैच में धूल चटा ही दिया। बल्लेबाजों ने ही सिडनी वनडे में टीम की लाज रखी और ऑस्ट्रेलिया के हाथों सूपड़ा साफ होने से बचा भी लिया। 2 गेंद शेष रहते शतकवीर मनीष पांडे के बल्ले ने विजयी रन निकला और भारत ने साल 2016 की पहली जीत का स्वाद भी चख लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


सिडनी में खेले गए पांचवें मैच में मनीष (नाबाद 104) के बल्ले ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयी रन निकलने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 331 रन बना लिए। मनीष ने अपनी पारी में महज 81 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के से 104 रनों की पारी खेली। जबकि रोहित 99 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 330 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर डेविड वार्नर (122) ने मिचेल मार्श (नाबाद 102) के साथ पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी करने के बाद करियर का 5वां शतक ठोंका। इसके बाद अंतिम ओवर मे मिचेल ने भी शतक लगा दिया।

भारत के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अपना पहला वनडे खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। जबकि उमेश यादव और रिषि धवन को एक-एक सफलता मिली। इस हार के बाद भी मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

रोहित-धवन के बीच बनी 123 रनों की साझेदारी

LIVE: India vs Australia, 5th ODI, Sydney

ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद धीमी रही। हालांकि जल्द ही दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने लय पकड़ी और आतिशी बल्लेबाजी शुरू की।

धवन ने तेज बल्लेबाजी के साथ 43 गेंदों में छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। यह उनकी 17वीं फिफ्टी हैं। धवन की आतिशी बल्लेबाजी आगे भी जारी रही। उनके साथ रोहित शर्मा ने भी अच्छा खेल दिखाया। धवन ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।

धवन को मैच में दो जीवनदान मिल चुके हैं। पहला शुरुआती ओवरों में वह रनआउट होते-होते बचे। फिर 18वें ओवर में वह विकेट के पीछे कैच होते बचे। यह कैच हालांकि मुश्किल था। कुछ देर बाद वह चलते बने। टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन (78 रन 56 गेंद) के रुप में लगा। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर पहुंचे। उन्होंने 8 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक हजार वनडे रन पूरे किए। हालांकि वह ज्यादा नहीं चले और इसी स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट होकर चलते बने। रोहित शर्मा ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन वह नर्वस 99 का शिकार हुए। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने वनडे करियर में 5 हजार रन पूरे कर लिए।

शतकवीर मनीष पांडे ने दिलाई शानदार जीत

LIVE: India vs Australia, 5th ODI, Sydney

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कुछ देर में मनीष पांडे ने भी पचास रन पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ‌पचासा पूरा करने के

बाद पांडे नहीं रुके और ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए। उनके साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत में शांत दिखे।

42वें ओवर में कप्तान धोनी लकी रहे। उनका एक आसान कैच नॉथन लियोन के हाथों छूट गया। जीवनदान मिलने के बाद भी धोनी बल्लेबाजी में सुस्त नजर आए, तो दूसरी ओर पांडे ने आतिश बल्लेबाजी जारी रखी और लंबे शॉट्स लगाए।

आखिरी पलों में मैच काफी रोमांचक हो गया। ऑस्ट्रेलियाई फिल्डरों ने जान लगाकर बाउंड्री रोकी। जिसके चलते दोनों बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 13 रनों की जरुरत थी। पहली गेंद वाइड गई। पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर धोनी (34) कैच आउट हुए। तीसरी गेंद पर पांडे ने चौके के साथ शतक लगाया और मैच टीम की झोली में डाल दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने स्मिथ और बैली को सस्ते में किया आउट

LIVE: India vs Australia, 5th ODI, Sydney

भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसे पहला ओवर डाल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सही साबित कर दिया। इशांत ने पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर ऐरोन फिंच (6) को पगबाधा करा दिया। बल्लेबाज हालांकि थोड़े अनलकी रहे क्योंकि टीवी रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद स्विंग करने के बाद स्टंप को छू नहीं रही थी।

शुरुआती झटके के बाद डेविड वार्नर का साथ देने कप्तान स्टीवन स्मिथ क्रीज पर आए। दोनों ने आराम से खेलते हुए 10.5 ओवर में दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर डाली। नवोदित गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर सिर्फ 3 रन दिए। इसके बाद भारत को दूसरी सफलता इसी नवोदित गेंदबाज बुमराह ने दिलाई।

बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में विपक्षी कप्तान स्टीवन स्मिथ (28, 3 चौका) को मिडविकेट रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद रिषि धवन ने सीरीज में भारत के लिए बार-बार मुसीबत बनने वाले जॉर्ज बैली (6) को दहाई का आंकड़ा पार करने से पहले ही पवेलियन भेज दिया। तीसरा वनडे खेल रहे रिषि का यह पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट है। मेजबान टीम ने सीरीज में पहली बार 15 ओवर के अंदर अपने 3 विकेट खोए।

इशांत ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की शतकीय जोड़ी

LIVE: India vs Australia, 5th ODI, Sydney

इस मैच में 15 ओवर के अंदर 3 विकेट झटकने के बाद भारत को चौथी सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और शॉन मार्श (7) रन आउट हो गए। लेकिन इसके बाद ओपनर वार्नर और मिचेल मार्श ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर भारत की शुरुआती सफलता पर पानी डाल दिया।

दोनों ने बड़े शॉट लगाते हुए भारतीय गेंदबाजों को पांचवीं सफलता के लिए लंबा इंतजार कराया। इस बीच वार्नर ने शतक भी ठोंक दिया जो उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। इसके बाद मिचेल भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने 34वें ओवर में 200 रन पूरे किए थे।

इशांत शर्मा ने यह साझेदारी 39वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने वार्नर को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। पिछले मैच में नर्वस नाइंटीज हुए वार्नर ने 113 गेंदों में 122 रन बनाए जिसमें उन्होंने 9 चौका और 3 छक्का भी लगाया।

उनके साथ शतकीय साझेदारी करने वाले मिचेल मार्श ने अंतिम ओवर में शतक पूरा किया और 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी पारी में उन्होंने 84 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed