फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE first Test: India Vs West indies

पहला टेस्टः शमी के नाम रहा पहला दिन

Thu, 10 Jul 2014 12:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Jul 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
LIVE first Test: India Vs West indies

कोलकाता के ईडन गार्डंस में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन के चायकाल के बाद ही वेस्ट इंडीज की पूरी टीम को 234 रनों पर समेट दिया। भारत ने सधी शुरुआत करते हुए पहले दिन स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर शिखर धवन (21) और मुरली विजय (16) खेल रहे थे। (कोलकाता टेस्ट- लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


विंडीज की ओर से मार्लन सैमुअल्स ने सर्वाधिक 65 रनों का योगदान दिया। जबकि शिवनारायन चंद्रपाल 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं भारत की ओर से पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद शमी ने आज गेंदबाजी की और 71 रन देकर कुल चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेंदुलकर को मिला विकेट
अपना अंतिम टेस्ट सीरीज खेल रहे सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और एक सफलता भी हासिल की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर शेन शिलिंगफोर्ड (2) को आउट किया।

इस मैच से रोहित शर्मा और शमी दोनों पहली बार टेस्ट क्रिकेट में अपना करियर शुरू कर रहे हैं।

शमी ने किया खूब परेशान
मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। 

जबर्दस्त गेंदबाजी कर रहे शमी ने कीरोन पॉवेल (28) और मार्लन सैमुअल्स (65) को पवेलियन की राह दिखाने के बाद दिनेश रामदीन (4) को बोल्ड कर चलता किया।

विंडीज टीम का मध्य क्रम बुरी तरह से नाकाम रहा। ड्वेन ब्रॉवो (23) रन आउट हो गए। फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने विंडीज टीम को छठा झटका दिया और कप्तान डेरेन सैमी (16) को कैच आउट कराया।


रास नहीं आया पहले बल्लेबाजी का फैसला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला विंडीज टीम के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ पचास से पहले ही दोनों ओपनरों का विकेट गंवा दिया।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता क्रिस गेल (18) के रूप में दिलाई। उन्होंने आतिशी बल्लेबाज गेल को स्लिप में मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने कीरोन पॉवेल (28) को कैच आउट कराकर अपनी पहली सफलता हासिल की।

हालांकि इसके बाद ड्वेन ब्रॉवो (23) और मार्लन सैमुअल्स (65) ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला। लेकिन शमी ने सैमुअल्स को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद विंडीज टीम को चार गेंदों के अंदर एक और झटका लगा जब ब्रॉवो रन आउट हो गए।

मास्टर का 199वां टेस्ट मैच
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का यह 199वां टेस्ट मैच होगा। वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच ईडन पर सचिन का आखिरी मैच होगा।

सीरीज का दूसरा मैच 14 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा जिसके बाद सचिन अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगे।

कहने को तो यह दो देशों के बीच खेली जाने वाली एक टेस्ट सीरीज है। लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तक सिमटकर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed