{"_id":"86321fc101b698faa89d5524917b743a","slug":"ms-dhoni-correct-eden-s-big-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने सुधारी ईडन गार्डंस में 2 दिन पुरानी गलती","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
धोनी ने सुधारी ईडन गार्डंस में 2 दिन पुरानी गलती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
सचिन पुराणगाथा में लगे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर पोल खोल दी।
विज्ञापन
स्कोर बोर्ड स्क्रीन के ऊपर सचिन तेंदुलकर के 199वें टेस्ट मैच पर उन्हें बधाई देने के लिए लगाए गए होर्डिंग में सचिन के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी गई।
इस पर दो दिनों तक किसी की नजर नहीं गई। खुद कप्तान धोनी ने मंगलवार की दोपहर इसका खुलासा करते हुए कहा पहले यह बताओ कि सचिन के नाम की स्पेलिंग किसने गलत लिखी है? (कोलकाता टेस्ट- लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन
इसके बाद तो मानों हंगामा मच गया हो। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने होर्डिंग लगाने का ठेका लेने वाली चेन्नई की कंपनी को तलब कर लिया। अंत में उन्होंने इस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
खुद कैब ने इस चूक के लिए माफी मांगी। मामला यहां तक बढ़ गया कि सुबीर गांगुली को अंत में प्रेस वार्ता बुलानी पड़ी। बाद में होर्डिंग को वहां से हटा लिया गया था।