फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab in IPL 8

IPL में CSK को मिली सबसे बड़ी जीत

Sat, 25 Apr 2015 11:31 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab in IPL 8

पहले माना जा रहा था कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल-8 के 24वें मुकाबले में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को जोरदार टक्कर देगी लेकिन धोनी की अगुवाई वाली टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल कर ली। चेन्नई ने 97 रनों से यह मैच जीत लिया।

विज्ञापन


गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने 97 रनों से जीत हासिल करते हुए आईपीएल में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड में और सुधार कर लिया। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत 93 रनों की थी। साथ ही आईपीएल-8 की यह सबसे बड़ी जीत भी है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई से मिले 193 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। यह इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे कम स्कोर है। मुरली विजय (34) पंजाब की ओर से सर्वाधिक स्कोरर रहे। वहीं, चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधित 3 विकेट झटके।

पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे वीरेंद्र सहवाग मात्र एक रन बनाकर चलते बने। पहला झटका देने के बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया। इसी बीच शेन मॉर्श (10) तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का पहला और चेन्नई का दूसरा शिकार बने।

पंजाब पर चेन्नई के गेंदबाज इस तरह हावी दिखे कि पंजाब ने अपना तीसरा विकेट कप्तान जॉर्ज बेली (1) के रुप में, डेविड मिलर (3) के रुप में चौथा और मुरली विजय (34) के रुप में पांचवां विकेट गंवाया। चेन्नई को छठी सफलता आर अश्विन ने अक्षर पटेल (9) का विकेट लेकर दिलाई।

स्कोर तीन रन और आगे बढ़ते हुए 69 ही पहुंचा था कि पंजाब ने अपना सातवां विकेट मिचेल जॉनसन (1) का गंवाया। 18वें ओवर में रिद्दिमन साहा (15) के रुप में पंजाब ने आठवां विकेट खोया। आखिरी ओवर में अनुरीत सिंह (10) के रुप में पंजाब ने नौंवा विकेट गंवाया।

मैकुलम ने फिर लगाई धुआंधार फिफ्टी

LIVE: Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab in IPL 8

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अपने खेल के अनुरुप रही। टीम के दोनों ओपनर ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम ने आतिश खेल दिखाते हुए 5वें ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में टीम को पहला झटका ड्वेन स्मिथ (26) के रुप में लगा। लेकिन पहला झटका ‌लगने के बाद भी मैकुलम नहीं रुके। उनका साथ निभाने क्रीज पर पहुंचे सुरेश रैना ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।

इस बीच मैकुलम ने आतिश खेल जारी रखते हुए अपने पचास रन पूरे किए। 11वें ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया। इसी ओवर में 13 के निजी स्कोर पर रैना का कैच भी छूटा। फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने मैकुलम (66) को आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता के रुप में बड़ी राहत दी। सुरेश रैना (29) के रुप में चेन्नई ने अपना तीसरा विकेट गंवाया, वह रन आउट हुए।

आखिर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 41) ने एक छोर से टिककर स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि वह बल्लेबाजी के दौरान शुरुआत में संघर्ष करते हुए नजर आए। लेकिन बाद में चौके और छक्के लगाकर उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके साथ रविंद्र जडेजा (नाबाद 18) आखिर तक क्रीज पर टिके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed