आईपीएल: सांस रोक देने वाले मैच में चेन्नई ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में आईपीएल के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 7 विकेट खोकर 151 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना पाई।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
दिल्ली का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा लेकिन आखिर में एल्बी मोर्कल की शानदार पारी दिल्ली को जीत नहीं दिला पाई। दिल्ली यह मैच मात्र 2 रन से हार गया।
चेन्नई तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटककर दिल्ली को दोहरा झटका दे दिया। शुरुआत के तीनों विकेट नेहरा ने झटके।
तीन विकेट गिरने के बाद एल्बी मोर्कल और केदार जाधव ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन जाधव (20) के रुप में दिल्ली को चौथा झटका दिया। चेन्नई की ओर से चौथी सफलता मोहित कुमार ने दिलाई। चौथा विकेट गिरने के बाद आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह मैदान पर उतरे। लेकिन आईपीएल के पहले मैच में वह बल्ले से कमाल नहीं कर पाए और मात्र 9 रन के स्कोर पर ड्वेन ब्रावो का शिकार बने। उसके तुरंत बाद कप्तान जेपी डुमिनी (5) ईश्वर पांडे ने बोल्ड कर अपनी टीम को छठी सफलता दिलाई। दिल्ली के बांए हाथ के बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिर तक मैच को रोमांचक बनाए रखा।
इससे पहले मेजबान टीम आखिरी ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (30) के लगाए दो छक्कों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाने में सफल रहा। ओपनर ड्वेन स्मिथ ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, जबकि फैफ डु प्लेसिस ने 32 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में दिल्ली ने भी दिखाया दम
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के दोनों ओपनर ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम ने आतिशी बल्लेबाजी शुरू की। पहले ही ओवर में स्मिथ ने एल्बी मोर्कन के ओवर में तीन चौके लगाए।
दूसरे ओवर में मैकुलम (4) हिट लगाने के चक्कर में युवराज को कैच थमाकर अपना विकेट गंवा बैठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसे भरोसेमंद सुरेश रैना बल्ले से कमाल नहीं कर पाए। दिल्ली के तेज गेंदबाज नॉथन नाइल ने रैना (4) को बोल्ड किया।
तीसरे झटके के रुप में चेन्नई ने अपने ओपनर स्मिथ (34) का विकेट गंवाया। फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई।
तीन विकेट गिरने के बाद रविंद्र जडेजा और एफ डु प्लेसिस ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 29 रन की पार्टनरशिप हो ही पाई थी कि दिल्ली के कप्तान जेपी डुमिनी ने प्लेसिस (32) का विकेट लेकर अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई।
फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने रविंद्र जडेजा (17) को आउट कर अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। उसके बाद ही ब्रावो सिर्फ 1 रन बनाकर डोम्निक जोसेफ का शिकार बने। आखिरी ओवर में कप्तान धोनी ने दो छक्के भी लगाए। लेकिन तीसरी बार छक्का लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
दिल्ली की ओर से नाथन काल्टर-नेल ने 30 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अमित मिश्रा, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर और डोम्निक जोसेफ सभी को एक-एक सफलता मिली।