फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: bangladesh vs scotland, world cup 2015 league match

तमीम की 'नर्वस नाइंटीज' ने बांग्लादेश को दिलाई जीत

Thu, 05 Mar 2015 11:51 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 05 Mar 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
LIVE: bangladesh vs scotland, world cup 2015 league match

स्कॉटलैंड के ओपनर कियानी कोटजर (156) की लाजवाब पारी पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (92) की नर्वस नाइंटीज पारी भारी पड़ गई और 319 रनों के लक्ष्य के जवाब में एक भी शतकीय पारी के बगैर बांग्ला टीम ने यह मैच जीत लिया। बांग्लादेश ने यह मैच 11 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन


नेल्सन में खेले गए वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में स्कॉटलैंड के 319 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही, पारी की दूसरे ओवर में ही बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि उसके बाद टीम के ओपनर बल्लेबाज इकबाल और महमुदुल्लाह (62) ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन और जोड़े।
विज्ञापन


महमुदुल्लाह के आउट होने के बाद इकबाल ने मुशफिकर रहमान (60) के साथ पारी को आगे संभाला लेकिन कुछ देर बाद इकबाल नर्वस नांइंटीज का शिकार हुए और शतक से महज 5 रन से चूक गए। इसके बाद शाकिब अल हसन (नाबाद 52) और रहमान की जोड़ी ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर कहर बरसाया। टीम ने अपना आखिरी विकेट रहमान (नाबाद 42) के रूप में गंवाया। लेकिन आउट होने से पहले रहीम ने आतिशी पारी खेलते हुए मात्र 42 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय गलत लिया, इसका खामियाजा उसे यह भुगतना पड़ा कि स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 318 रन बना लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। अपने दूसरे ओवर में ही बांग्लादेश टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने स्कॉटलैंड को पहला झटका दे दिया। इसके बाद तस्किन अहमद और शबीर रहमान के दो झटकों से स्कॉटलैंड टीम संकट में आ गई। लेकिन एक छोर से स्कॉटलैंड के ओपनर कियानी कोटजर ने मोर्चा संभाले रखा और चौथे विकेट के लिए कप्तान प्रेस्टन मोमेसन के साथ शतकीय साझेदारी की।


कोटजर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से डेढ़ सेंचुरी ठोकी। वह 156 रन बनाकर गेंदबाज नासिर हुसैन का शिकार हुए। कोटजर के आउट होने के बाद स्कॉटलैंड बल्लेबाजों पर बांग्लादेशी गेंदबाज फिर हावी हो गए। तस्किन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि हुसैन को दो सफलताएं मिली। वहीं मुर्तजा, साकिब उल हसन और रहमान को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed