फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Bangladesh Vs Afganistan; ICC world cup 2015

बांग्लादेश ने 'नवोदित' अफगान टीम को 105 रनों से रौंदा

Wed, 18 Feb 2015 04:26 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Bangladesh Vs Afganistan; ICC world cup 2015

पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी अफगानिस्तान टीम ने उम्मीद के मुताबिक अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कैनबरा में उतार-चढ़ाव से भरे वर्ल्ड कप के इस सातवें मुकाबले में उसने बांग्लादेश की पूरी टीम को समेट दिया। इसके बाद इस नवोदित टीम बांग्ला आक्रमण का काफी हद तक सामना किया लेकिन अनुभवी बांग्लादेश ने यह मैच 43 गेंद शेष रहते 105 रनों से जीत ही लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में टेस्ट टीम बांग्लादेश का दूसरी बार सामना कर रही अफगानिस्तान जब 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत में लग रहा था कि अफगान टीम चुनौती दे सकती हैं। लेकिन पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर जावेद अहमदी (1) का विकेट ले लिया। इसके बाद अगले 2 ओवर में भी एक-एक विकेट गंवाए। महज 3 ओवर में 3 रन पर 3 विकेट गंवा देने से पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही अफगान टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद नवरोज मंगल (27) ने सामीउल्लाह शेनवारी (42) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई हालांकि बांग्लादेश ने इस जोड़ी को तोड़ने के बाद उसकी रन गति को धीमा कर दिया। कप्तान मोहम्मद नबी (44) ने नजीबुल्लाह जरदान (17) के साथ छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े पर यह टीम के लिए काफी नहीं रहा और पूरी टीम 42.5 ओवर में 162 रन बनाकर आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने 3 विकेट झटके। बांग्लादेश इस जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करने में सफल रहा।

इससे पहले बांग्लादेश की पूरी टीम संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 267 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से मुशफिकर रहीम ने सर्वाधिक 71 रन बनाए और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी भी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी लगाए। 

अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजों ने बेहद शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। मिरवाइज अशरफ ने 32 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि हामिद हसन, आफताब आलम और शपूर जरदान को भी 2-2 विकेट मिले।

अशरफ की घातक गेंदबाजी ने किया 'बांग्ला शेरों' को परेशान

LIVE: Bangladesh Vs Afganistan; ICC world cup 2015

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसके बल्‍लेबाज शुरू में तेजी से रन बना पाने में नाकाम रहे। तमीम इकबाल और अनामुल हक ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने बेहद धीमी बल्‍लेबाजी की और शुरुआती 14 ओवर में महज 47 रन ही जोड़ सके। इस जोड़ी को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर तमीम इकबाल (19) मिरवाइस अशरफ ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर तोड़ा।

बेहद अनुशासित गेंदबाजी कर रहे तेज गेंदबाज अशरफ ने बांग्ला टीम को पहला झटका देने के बाद अपने अगले ओवर में अनामुल हक (29) को पगबाधा कर चलता किया। अशरफ ने इस समय तक 5 ओवर में 2 मेडन डालते हुए महज 8 रन देकर 2 विकेट झटक लिए थे।

दोहरे झटके के बाद बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार (28) और महमुदुल्लाह (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर टीम को थोड़ी मजबूती देते हुए स्कोर को सौ के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद महमुदुल्लाह भी अपना विकेट गंवा बैठे। महमुदुल्लाह के जाने के बाद बांग्लादेश की ओर से मुश‌फिकर रहीम ने सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी भी की। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी लगाए।

इस साझेदारी के बाद लग रहा था कि बांग्ला टीम 280 से ऊपर पहुंच जाएगी लेकिन टीम के अंतिम 5 बल्‍लेबाज महज 26 जोड़कर आउट हो गए। बांग्ला पारी के अंतिम 7 गेंदों में टीम के 3 विकेट गिरे।

वैसे भी अफगानिस्तान ने गत वर्ष खेले गए एशिया कप में बांग्लादेश को 32 रन से हराकर उलटफेर किया था। दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत भी थी जिसमें कमजोर अफगान टीम ने बाजी मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed